यामिनी ठाकुर-पुनीत सहगल बने बेस्ट एथलीट

 


राजकीय महाविद्यालय अर्की में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 -26 का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. मस्त राम ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय पीटीए प्रधान ममता शर्मा तथा अर्की महाविद्यालय ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर सहित पूर्व सीएससीए अध्यक्ष गौरव ठाकुर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आरंभ महाविद्यालय के ध्वजारोहण से किया गया। मार्च पास्ट में महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी प्रो. सोहन सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण 100 मीटर 200 मीटर तथा रिले रेस तथा फील्ड इवेंट लोंग जंप हाई जंप शॉट पुट थ्रो इत्यादि रहे। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार से रहे।


लड़कियों के वर्ग रहे 100 मीटर रेस में महक ठाकुर, हर्षित शर्मा, यामिनी ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में हर्षित शर्मा, महक ठाकुर, यामिनी ठाकुर ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में गुंजन ठाकुर प्रथम, यामिनी ठाकुर द्वितीय और महक ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। लॉन्ग जंप में यामिनी ठाकुर, रजनी व महक तथा हाई जंप में यामिनी, कोमल और महक ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में महक, कोमल, ईशा व हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरुष वर्ग में 100 मीटर रेस में पुनीत सहगल प्रथम, नीरज द्वितीय और ऋतिक वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में सुकृत, पुनीत और रमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शॉटपुट में शिवम भारद्वाज पहले, ऋतिक वर्मा दूसरे और पंकज तीसरे स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप में विनायक शर्मा ने पहला, पंकज ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में लक्ष्य, वीरेंद्र और मुकेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वार्षिक खेल उत्सव प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट गल्र्स यामिनी ठाकुर जबकि बेस्ट एथलीट बॉय पुनीत सहगल रहे। कार्यक्रम के अंत में विशेष मुख्यातिथि भीम सिंह ठाकुर अपने संबोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद जहां विद्यार्थी के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यामिनी ठाकुर-पुनीत सहगल बने बेस्ट एथलीट यामिनी ठाकुर-पुनीत सहगल बने बेस्ट एथलीट Reviewed by SBR on February 22, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.