मुरारी लाल नर्सिंग कालेज सोलन में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कालेज परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सप्ताह के जश्न को खास बनाने के लिए मुख्य रूप से तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग छात्रों ने कला के माध्यम से नर्सिंग पेशे के महत्व को दर्शाया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों से अपनी रचनात्मकता दिखाई। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक हेयर स्टाइल बनाकर अपनी कला का परिचय दिया।
इन सभी प्रतियोगिताओं में कालेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपनी स्किल और क्रिएटिविटी से सभी का मनमोह लिया। कालेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा 12 मई को की जाएगी। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के विशेष अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के अतुलनीय योगदान को समर्पित यह सप्ताह विद्यार्थियों को उनके पेशे के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास है।
Reviewed by SBR
on
May 10, 2026
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group