कैंब्रिज इंटरनेशनल में मदर्स डे की धूम

 




कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस एक उत्सव की तरह मनाया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जहां एक ओर बच्चों की मासूमियत भरी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लियाए वहीं दूसरी ओर माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की एक नई इबारत लिखी गई। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व, विद्यालय पहुंचे अभिभावकों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या ने उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए कहा किए संतान के चरित्र निर्माण में मां की भूमिका नींव के पत्थर की तरह होती है। स्कूल केवल किताबी ज्ञान देता है, लेकिन संस्कार मां से ही मिलते हैं। कार्यक्रम का आगाज़ विद्यालय परिसर में पधारे अभिभावकों के भव्य स्वागत के साथ हुआ।



भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी माताओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से मां के प्रति प्रेम की सुंदर झलक पेश की। विशेष रूप से एलजी-2 के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत लुका-छुपी गीत ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। इसके अलावा विद्यार्थियों ने नृत्य और कविताओं के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उत्सव को और अधिक आनंदमय बनाने के लिए माताओं के लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया। न्यूज़पेपर फोल्डिंग, बैलून लिफ्ट एंड राइट और कैच द कप जैसे खेलों में माताओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

कैंब्रिज इंटरनेशनल में मदर्स डे की धूम कैंब्रिज इंटरनेशनल में मदर्स डे की धूम Reviewed by SBR on May 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.