दशकों बीते, पर नहीं मिला अपना हक

 



जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मलराओं पंचायत भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के स्थानीय प्रधान ओंकार चंदेल ने की, जबकि समिति के जिला प्रधान देशराज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्यों ने सरकार और प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बीत जाने के बावजूद विस्थापित परिवारों को उनका उचित हक नहीं मिल पाया है। बैठक में प्रमुख रूप से यह मांग उठाई गई कि देश की अन्य परियोजनाओं से प्रभावित लोगों को दिए जा रहे 39 प्रतिशत क्षतिपूर्ति मुआवजे की तर्ज पर भाखड़ा विस्थापितों को भी समान मुआवजा दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को विस्थापित परिवारों के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए। बैठक में गत 23 फरवरी को सरकार को भेजे गए मांग पत्र पर अब तक कोई कार्रवाई न होने पर भी कड़ा रोष व्यक्त किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर से मिलकर अपनी मांगों को दोहराएगा।


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कुंजू राम, राधे श्याम शर्मा, जय राम शर्मा, परसराम, शर्मा, श्रीराम चौहान, बालक राम, सुनीता देवी, रीना देवी, प्रमिला देवी, अजय कुमार, लेखराम और मानवी शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

दशकों बीते, पर नहीं मिला अपना हक दशकों बीते, पर नहीं मिला अपना हक Reviewed by SBR on May 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.