Results for Himachal

Una News : लुधियाना में दूसरी शादी करने से पहले दबोचा आरोपी युवक

May 08, 2026




 विकास खंड अंब के तहत पड़ती एक पंचायत से शादी से दो दिन पहले लापता हुए युवक और युवती को अंब पुलिस ने बुधवार देर रात लुधियाना से बरामद कर लिया। दोनों गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे। गुरुवार को थाना अंब में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आरोपी युवक की पत्नी, अपने मायके पक्ष तथा युवती के परिजन आमने-सामने आ गए। इस दौरान शादीशुदा आरोपी की पत्नी का दर्द भी छलक उठा। पति की इस हरकत से आहत पत्नी ने भावुक होकर कहा, मेरे में क्या कमी थी और दूसरी तरफ क्या खूबी थी, जिस कारण तुम इस हद तक पहुंच गए। युवती के परिजनों ने भी युवक और उसके परिवार के खिलाफ नाराजगी जताई।




स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गत पांच मई को युवती के परिजनों ने थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Una News : लुधियाना में दूसरी शादी करने से पहले दबोचा आरोपी युवक Una News : लुधियाना में दूसरी शादी करने से पहले दबोचा आरोपी युवक Reviewed by SBR on May 08, 2026 Rating: 5

निजी अस्पतालों तक हिमकेयर जांच की आंच, विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य बीमा सोसायटी से कब्जे में लिया रिकार्ड

May 08, 2026




पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई हिमकेयर स्वास्थ्य बीमा योजना में अब विजिलेंस ब्यूरो की जांच की आंच कई निजी अस्पतालों तक आने वाली है। विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य बीमा सोसायटी से सारा रिकार्ड ले लिया है। इसके बाद सोसायटी ने जांच एजेंसी को ऑनलाइन डाटा का एक्सैस भी दे दिया है। इसलिए अब जांच एजेंसी निजी अस्पतालों में संभावित गड़बड़ी की तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमकेयर में करीब 110 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में आईजीएमसी और टांडा का ही डाटा लिया था, लेकिन अब इसका विस्तार हो रहा है। इस जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर ही अब एफआईआर दर्ज होगी। जांच की शुरुआत में स्वास्थ्य बीमा योजना के कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय ही बुलाया था। इसके बाद आईजीएमसी और टांडा से रिकार्ड लिया गया है।



विजिलेंस को यह जांच मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दी थी। सीएम ने विधानसभा में कहा था कि उन्होंने आईजीएमसी और टांडा का इंटरनल ऑडिट करवाया था। इन दोनों अस्पतालों में ही करीब 110 करोड़ का घपला होने का अंदेशा है। इसके बाद ही जांच विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस ने इसके बाद इस योजना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की है। सीएम ने पुरुषों की बच्चेदानी करने का रिकार्ड मिलने के बात कही थी, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया था कि ये बात सही नहीं है। महिलाओं की बच्चेदारी और पुरुषों के प्रोस्टेट का पैकेज हिमकेयर में एक ही है, इसलिए ये प्रचार किया जा रहा है।



भुगतान की राशि 450 करोड़ से ज्यादा लंबित


पूर्व भाजपा सरकार ने पहली जनवरी, 2019 को हिमकेयर योजना शुरू की थी, जिसमें राज्य के लोगों को सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक का वार्षिक कैशलेस इलाज करवाने की सुविधा दी गई थी। एक कार्ड पर परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों को लाभ देने का प्रविधान था। योजना उन परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई थी, जो केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के दायरे में नहीं आते थे। बीपीएल, मनरेगा मजदूर, और एकल महिलाओं के लिए यह मुफ्त है। अन्य के लिए 1000 रुपए का वार्षिक प्रीमियम है। योजना के दायरे में पांच लाख से अधिक परिवार शामिल किए जा चुके हैं, लेकिन लंबे समय से चल रही विवाद के कारण इस योजना में लाभार्थियों के भुगतान की लंबित राशि 450 करोड़ से अधिक हो गई है।




निजी अस्पतालों तक हिमकेयर जांच की आंच, विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य बीमा सोसायटी से कब्जे में लिया रिकार्ड निजी अस्पतालों तक हिमकेयर जांच की आंच, विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य बीमा सोसायटी से कब्जे में लिया रिकार्ड Reviewed by SBR on May 08, 2026 Rating: 5

परौर राधा स्वामी सत्संग पर NGT का शिकंजा, रिपोर्ट में पहाड़ों को छलनी करने की बात, खड्ड में फेंक रहे मलबा

May 08, 2026

कांगड़ा जिला के परौर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा किए जा रहे विस्तार कार्यों में पर्यावरणीय कानूनों को पूरी तरह दरकिनार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पिछले माह एनजीटी में जो रिपोर्ट सौंपी है, वह किसी डरावने सच से कम नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, न केवल पहाड़ों की कटाई की गई है बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाई गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संयुक्त समिति की जांच में यह खुलासा हुआ है कि निर्माण कार्य से निकला भारी मलबा सीधे ताहल खड्ड और शी नाले जैसे प्राकृतिक जलधाराओं में फेंका गया।



जल शक्ति विभाग की रिपोर्ट ने इस घटना की पुष्टि करते हुए चेतावनी दी है कि मलबे के कारण इन जलधाराओं की दिशा बदलने की कोशिश की गई है। जांचकर्ताओं ने पाया कि नालों के किनारों पर कचरे का अंबार लगा है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है, अप्रैल में ही दोबारा हुए निरीक्षण ने सुरक्षा दावों की कलई खोल दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि खड्ड और नालों के किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवारें तकनीकी रूप से बेहद कमजोर हैं।



बरसात में गिर जाएंगे डंगे



विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान मलबे के भारी दबाव के आगे ये दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढह सकती हैं। बोर्ड ने संगठन को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि वे इन दीवारों को तुरंत मजबूत करें और प्रभावित क्षेत्र की बहाली के लिए एक ठोस कार्ययोजना पेश करें।



35 पेड़ों की अवैध कटाई पर मामूली जुर्माना


जांच रिपोर्ट में 35 हरे-भरे पेड़ों को बिना अनुमति के काटने का गंभीर मुद्दा उठाया है। प्रशासन ने इतने बड़े उल्लंघन पर महज 5,000 रुपए जुर्माना लगाया है, जिसे पेड़ों की लकड़ी के बाजार मूल्य के मुकाबले बेहद कम और नाकाफी बताया जा रहा है।



डीसी हेमराज बैरवा बोले, एनजीटी को भेजी रिपोर्ट



जांच में सामने आई खामियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राधा स्वामी व्यास को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद व्यास प्रबंधन ने एक लाख हर्जाना भी जमा करवा दिया है। उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा का कहना है कि मामला ध्यान में है और संबंधित विभागों की एक टीम गठित कर सारे प्रकरण की जांच रिपोर्ट एनजीटी को भेज दी है।
परौर राधा स्वामी सत्संग पर NGT का शिकंजा, रिपोर्ट में पहाड़ों को छलनी करने की बात, खड्ड में फेंक रहे मलबा परौर राधा स्वामी सत्संग पर NGT का शिकंजा, रिपोर्ट में पहाड़ों को छलनी करने की बात, खड्ड में फेंक रहे मलबा Reviewed by SBR on May 08, 2026 Rating: 5

नौहराधार में 2 नन्हें सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत, 8 और 9 साल थी उम्र

May 07, 2026

 



नौहराधार की ग्राम पंचायत देवामानल में दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के दो सगे भाई खड्ड किनारे खेल रहे थे कि आठ वर्षीय बच्चे आयन का तंग रास्ते से पांव फिसला, तो दूसरा बड़ा भाई नौ वर्षीय अभिनव उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान वे दोनों नीचे खड्ड के गहरे पानी में डूब गए, जिससे उन दोनों भाइयो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जब तक बच्चों का पिता वहां पहुंचा, तो दोनों बच्चे खड्ड के किनारे तैर रहे थे। दोनों को तुरंत 108 एंबुलेंस में नौहराधार अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस नौहराधार ने रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार नौहराधार ने मृतक के परिजनों को फ़ौरी राहत प्रदान कर दी है।

नौहराधार में 2 नन्हें सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत, 8 और 9 साल थी उम्र नौहराधार में 2 नन्हें सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत, 8 और 9 साल थी उम्र Reviewed by SBR on May 07, 2026 Rating: 5

16 जून से 15 जुलाई तक जनगणना को घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

May 07, 2026

 



उपायुक्त एवं जिला हमीरपुर की प्रधान जनगणना अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे भारत की 16वीं जनगणना की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग करें, ताकि जिला की जनसं या का सही डाटा सामने आ सके। उपायुक्त ने बताया कि जिला हमीरपुर में भी जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों की गणना एवं सूचीकरण किया जाएगा। इसके लिए जनगणना अधिकारी 16 जून से 15 जुलाई तक घर-घर दस्तक देंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसके पहले चरण में एक जून से 15 जून तक लोगों के पास स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा। इस अवधि के दौरान लोग स्वयं भी सेल्फ एन्यूमरेशन यानि स्व-प्रगणना पोर्टलएसई.सेन्सस.जीओवी.इन पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि अगर स्व-प्रगणना पोर्टल पर लोग पहले ही स्वयं अपनी जानकारी भरेंगे तो उससे जनगणना की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी तथा इसमें गलती की आशंका भी नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से एक जून से 15 जून तक इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।


जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में होगी पूरी

उपायुक्त ने बताया कि जिला हमीरपुर में भी जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों की गणना एवं सूचीकरण किया जाएगा। इसके लिए जनगणना अधिकारी 16 जून से 15 जुलाई तक घर-घर दस्तक देंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसके पहले चरण में एक जून से 15 जून तक लोगों के पास स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा। इस अवधि के दौरान लोग स्वयं भी सेल्फ एन्यूमरेशन यानि स्व-प्रगणना पोर्टलएसई.सेन्सस.जीओवी.इन पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि अगर स्व-प्रगणना पोर्टल पर लोग पहले ही स्वयं अपनी जानकारी भरेंगे तो उससे जनगणना की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी तथा इसमें गलती की आशंका भी नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से एक जून से 15 जून तक इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

16 जून से 15 जुलाई तक जनगणना को घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी 16 जून से 15 जुलाई तक जनगणना को घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी Reviewed by SBR on May 07, 2026 Rating: 5

Breaking News: हिमाचल में कोर्ट और एसडीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका -24Live Khabar

May 06, 2026


हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के अंतर्गत उपमंडल रोहड़ू में अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इलाके में एक धमकी भरा पोस्टर बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद किए गए पोस्टर में सीधे तौर पर अदालत और एसडीएम कार्यालय को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। पोस्टर में लिखा गया है कि "इतलाहे मुबारक का वक्त करीब है। आतिशबाजी से जश्ने इबारत तामिल होगी। ईंसा अल्लाह बुधवार को रोहड़ू की अदालत और एसडीएम ऑफिस में धमाकों की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।"

इस धमकी भरे पोस्टर के मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। एहतियात के तौर पर रोहड़ू एसडीएम कार्यालय और अदालत परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर कड़ी नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मामले की संवेदनशीलता और खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए तुरंत तलब किया गया, जिसने परिसरों की बारीकी से तलाशी ली है। फिलहाल अभी तक खतरे वाली कोई बात सामने नहीं आई है।

पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है। खुफिया तंत्र की मदद से उस व्यक्ति या समूह की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसने यह पोस्टर लगाया है। हालांकि, पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। अचानक मिली इस बड़ी धमकी और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।


Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News: हिमाचल में कोर्ट और एसडीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका -24Live Khabar Breaking News: हिमाचल में कोर्ट और एसडीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका -24Live Khabar Reviewed by SBR on May 06, 2026 Rating: 5

Breaking News: हिमाचल की इस पंचायत के 45 लोग जवानी में ही ले रहे बुढ़ापा पैंशन का मजा! विभाग ने शुरू की जांच -24Live Khabar

May 06, 2026


हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल से वृद्धावस्था पैंशन योजना में एक बड़े फर्जीवाड़े और अनियमितता का मामला सामने आया है। तांगण-जांगलिख पंचायत में 44 से 54 वर्ष की आयु के लोग भी कागजों में बुजुर्ग बनकर वृद्धावस्था पैंशन का लाभ उठा रहे हैं। इस मामले में लगभग 45 संदिग्ध लाभार्थियों के नाम सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद संबंधित विभाग ने रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

2018 से चल रहा है फर्जीवाड़े का खेल
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर, निर्धारित आयु सीमा पूरी किए बिना ही कई लोगों की वृद्धावस्था पैंशन लगा दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई लोग तो वर्ष 2018-19 से ही इस पैंशन का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य नाम वर्ष 2021 के बाद इस सूची में जोड़े गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इन 45 संदिग्धों में तांगण गांव के 20 और जांगलिख क्षेत्र के 25 लोग शामिल हैं। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों के नाम हैं।

परिवार रजिस्टर और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप
इस पूरे प्रकरण में पंचायत स्तर पर बड़ी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि पैंशन को मंजूर करवाने के लिए पंचायत स्तर पर परिवार रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में भारी हेराफेरी की गई है। उम्र बढ़ाकर इन लोगों को कागजों में पात्र दर्शाया गया और पैंशन स्वीकृत करवा ली गई।

विभाग ने शुरू की ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड की जांच
शिकायतें सामने आने के बाद कल्याण विभाग सतर्क हो गया है और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह के रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की जा रही है। इस संबंध में जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी जांच शुरूआती चरण में है, इसलिए फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना जल्दबाजी होगी। वहीं, सहायक आयुक्त एवं बीडीओ कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पैंशन स्वीकृति की प्रक्रिया अलग होती है और विभागीय स्तर पर सभी तथ्यों की सत्यता जांची जा रही है।


कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में रोष
इस फर्जीवाड़े को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष पनप रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।



Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News: हिमाचल की इस पंचायत के 45 लोग जवानी में ही ले रहे बुढ़ापा पैंशन का मजा! विभाग ने शुरू की जांच -24Live Khabar Breaking News: हिमाचल की इस पंचायत के 45 लोग जवानी में ही ले रहे बुढ़ापा पैंशन का मजा! विभाग ने शुरू की जांच -24Live Khabar Reviewed by SBR on May 06, 2026 Rating: 5

Himachal Panchayat Election: पच्छाद की शीना पंचायत में इस बार भी नहीं होगा मतदान, ग्रामीणों ने फिर कायम की मिसाल

May 06, 2026


सराहां: पंचायत चुनावों को लेकर जहां प्रदेशभर में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है, वहीं सिरमौर जिला की शीना पंचायत ने लगातार दूसरी बार ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है। पंचायत वासियों ने आपसी सहमति और भाईचारे का परिचय देते हुए पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चयन कर लिया है। ऐसे में इस बार भी पंचायत में मतदान नहीं होगा। दरअसल सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल की शीना पंचायत वर्ष 2021 में डिलमन पंचायत से अलग होकर अस्तित्व में आई थी। पहली बार गठन के दौरान भी यहां आम सहमति से चुनाव हुए थे और अब दूसरी बार भी ग्रामीणों ने उसी परंपरा को कायम रखा है। इससे पहले जिले की दाड़ो देवरिया और टटियाना पंचायत भी निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। 

आम सहमति से चुने प्रधान-उपप्रधान, भाईचारे और एकता की हो रही सराहना
शीना पंचायत घर में आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में पूर्व प्रधान सुशीता देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश चंद, पूर्व उपप्रधान सुभाष अत्री, पूर्व उपप्रधान कृष्ण शर्मा और पूर्व प्रधान उषा सूद सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यशवंत सिंह ठाकुर को पंचायत प्रधान और देवराज कश्यप को उपप्रधान चुना। हालांकि कई पंचायतों में निर्विरोध चुने जाने को लेकर बैठकों का दौर जारी है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पंचायती राज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही सामने आ सकेगी। बहरहाल, शीना पंचायत के इस फैसले की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और लोग इसे सामाजिक एकता और आपसी विश्वास की मिसाल बता रहे हैं।

शिक्षक से पंचायत प्रधान बने यशवंत सिंह ठाकुर
नवनिर्वाचित प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर हाल ही में शिक्षा विभाग से सीएचटी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं उपप्रधान चुने गए देवराज कश्यप पहले भी डिलमन पंचायत में उपप्रधान की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। प्रधान बनने के बाद यशवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायत में पूरी प्रक्रिया गैर-राजनीतिक तरीके से पूरी की गई है और ग्रामीणों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

ग्रामीणों के फैसले से बची चुनावी खींचतान
ग्रामीणों का मानना है कि पंचायत चुनावों में कई बार आपसी मतभेद, गुटबाजी और पैसों का खेल देखने को मिलता है, जिससे गांव का माहौल प्रभावित होता है। ऐसे में आम सहमति से प्रतिनिधियों का चयन समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अन्य पंचायतें भी इसी तरह आपसी सहमति से चुनाव प्रक्रिया पूरी करें तो करोड़ों रुपए के चुनावी खर्च को बचाने के साथ-साथ गांवों में भाईचारा और आपसी मेलजोल भी मजबूत होगा।


Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Himachal Panchayat Election: पच्छाद की शीना पंचायत में इस बार भी नहीं होगा मतदान, ग्रामीणों ने फिर कायम की मिसाल Himachal Panchayat Election: पच्छाद की शीना पंचायत में इस बार भी नहीं होगा मतदान, ग्रामीणों ने फिर कायम की मिसाल Reviewed by SBR on May 06, 2026 Rating: 5

HPBOSE 12th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

May 03, 2026


HPBOSE 12th Result : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, परिणाम 4 मई यानी कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जिसका इंतजार प्रदेश के 81,411 छात्र-छात्राएं कर रहे हैं।

एक साथ आएंगे तीनों संकायों के नतीजे
कल सुबह 11 बजे बोर्ड मुख्यालय से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परिणाम घोषित करने की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगा।

इस तरह करें चेक
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से चैक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर पोर्टल पर दर्ज करना होगा। वहीं, इस घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि इसी परिणाम के आधार पर उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय होगी।


Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
HPBOSE 12th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक HPBOSE 12th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक Reviewed by SBR on May 03, 2026 Rating: 5

Breaking News: HP Weather: प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम - 24Live Khabar

May 03, 2026


शिमला। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है तो वहीं, किसानों और बागबानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बारिश के चलते जहां किसानों की गेहूं की फसल खेतों में भीग गई है, तो वहीं ओलावृष्टि से बागबानों की सेब की फसल पर खतरा मंडरा गया है। कई किसानों की गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जबकि बड़ी मात्रा में तूड़ी के ढेर भी खुले खेतों में पड़े हुए हैं। किसानों ने तूड़ी को बचाने के लिए उसे तिरपाल से ढक रखा था, लेकिन तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर तिरपाल उड़ गई, जिससे तूड़ी भीगने से खराब होने की संभावना बढ़ गई।

वहीं, बारिश के साथ आए तेज तूफान से जगह जगह पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं। नाहन पांवटा नेशनल हाईवे पर बोहलियों के समीप तेज बारिश व तूफान से एक विशालकाए पेड़ नेशनल हाईवे 07 पर धराशाई हो गया, जिससे करीब आधे से पौन घंटे तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से गिरे पेड़ को सड़क से हटाया गया जिसके बाद पहले हल्के वाहनों के लिए उसके बाद बड़े वाहनों के लिए आवाजाही को सुचारु किया जा सका । गनीमत यह रही कि यह पेड़ किसी वाहन पर नहीं गिरा।

उधर, सोलन के कथेड क्षेत्र में 33 केवी मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक बिजली बंद होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और लाइन बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया। विभागीय कर्मचारी खराबी दूर करने में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही कुछ ही देर में बिजली सप्लाई दोबारा सुचारु कर दी जाएगी।

बता दें कि मौसम विभाग ने तीन, चार और पांच मई के लिए प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खासकर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। छह और सात मई को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि आठ मई से मौसम साफ होने की संभावना है।

सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें तथा बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों पर न ठहरें। प्रदेश में बदलते मौसम के बीच यह चेतावनी और हादसा लोगों के लिए सतर्क रहने का बड़ा संकेत है।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News: HP Weather: प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम - 24Live Khabar Breaking News: HP Weather: प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम - 24Live Khabar Reviewed by SBR on May 03, 2026 Rating: 5

Breaking News: छात्रों ने पेश किए नवाचार के नए आयाम - 24Live Khabar

May 03, 2026


शूलिनी विश्वविद्यालय में आइडियाथॉन 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों के छात्रों ने स्वास्थ्य सेवाओं, फार्मास्यूटिकल्स और सतत विकास के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम फार्मास्युटिकल साइंसेज स्कूल द्वारा एमएलटी सेंटर और आईएचयूबी शूलिनी के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी,बायोइंजीनियरिंग, बीसीए और माइक्रोबायोलॉजी के छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और आधुनिक चुनौतियों के समाधान के लिए अंत:विषयक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। आइडियाथॉन ने एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कई महत्वपूर्ण और दूरदर्शी अवधारणाएं प्रस्तुत कीं। इनमें स्तन कैंसर के लिए हर्बल और पौधों से प्राप्त दवाएं, नैनोकण आधारित उपचार तकनीक, स्वास्थ्य सेवाओं और नैदानिक प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, दवा ट्रैकिंग और रोगी अनुपालन के लिए स्मार्ट हेल्थकेयर एप्लिकेशन, तथा औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रणनीतियां शामिल रहीं।

योगानंद स्कूल ऑफ एआई, कंप्यूटर्स एंड डेटा साइंसेज और अन्य विभागों के छात्रों ने भी बायोटेक्नोलॉजी, डेटा साइंस और स्वास्थ्य सेवा के समन्वय से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे कार्यक्रम में तकनीकी विविधता और गहराई देखने को मिली। फार्मास्युटिकल साइंसेज संकाय के डीन और ई-युवा केंद्र के मुख्य समन्वयक प्रो. दीपक कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नवाचार को अपनाने और अपने विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रचनात्मकता, उद्यमिता और अंत: विषय सहयोग को भविष्य की सफलता का आधार बताया। कुलपति प्रो. पी.के. खोसला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच छात्रों को शोध आधारित सोच विकसित करने और अपने विचारों को वास्तविक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों से अपने नवाचारों को समाज के हित में उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. अभिषेक सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शकों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। यह आइडियाथॉन छात्रों के लिए सीखने, नवाचार और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News: छात्रों ने पेश किए नवाचार के नए आयाम - 24Live Khabar Breaking News:  छात्रों ने पेश किए नवाचार के नए आयाम - 24Live Khabar Reviewed by SBR on May 03, 2026 Rating: 5

Breaking News: Una News: ऊना में STF की बड़ी कार्रवाई, एक किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार -24Live Khabar

May 03, 2026

ऊना जिले के संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर शनिवार देर शाम एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने 3 युवकों को 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) पुत्र संतोख सिंह निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) पुत्र नारायण दास निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी रायपुर सहोड़ा के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार रेनू कुमारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की एंटी चिट्टा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम के समय संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर नाका लगा रखा था, तभी टाहलीवाल की तरफ से आ रही गाड़ी (नंबर एचपी 20जे-6570) को शक के आधार रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उपरोक्त युवकों के पास नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे के 15 पैकेट बरामद हुए, जिनको तोलने पर कुल चिट्टा 1 किलो 5 ग्राम बरामद हुआ। टीम ने तुरंत आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा मुकद्दमा दर्ज करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News: Una News: ऊना में STF की बड़ी कार्रवाई, एक किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार -24Live Khabar Breaking News: Una News: ऊना में STF की बड़ी कार्रवाई, एक किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार -24Live Khabar Reviewed by SBR on May 03, 2026 Rating: 5

Shimla: राष्ट्रपति दौरे को लेकर की गई 1,000 जवानों की तैनाती

April 25, 2026
 

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हिमाचल प्रवास पर आ रही हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। डीआईजी साऊथ रेंज अंजुमआरा ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत शिमला शहर को 3 सैक्टरों में बांटा गया है और 1,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शिमला दौरे के दौरान अलग-अलग स्थानों का दौरा भी करेंगी। ऐसे में संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें बहुत जरूरी हो तभी मूवमैंट करें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर एस.एस.पी. गौरव सिंह भी उपस्थित रहे।

अंजुमआरा ने कहा कि जहां भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम निर्धारित है, वहां आल्टरनेट रूट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मूवमैंट के दौरान ही अस्थायी तौर पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शिमला पुलिस ने जनहित में एक सूचना जारी की है। पुलिस के अनुसार कारकेड रिहर्सल के दौरान कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन/अस्थायी रोक लग सकती है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि संबंधित रूट से बचें और वैकल्पिक मार्ग जैसे कार्ट रोड व बाईपास का उपयोग करें।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Shimla: राष्ट्रपति दौरे को लेकर की गई 1,000 जवानों की तैनाती Shimla: राष्ट्रपति दौरे को लेकर की गई 1,000 जवानों की तैनाती Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

Mandi: वोल्वो बस में हैरोइन के साथ पकड़ा गया मनाली का युवक दोषी करार

April 25, 2026


जिला एवं सत्र न्यायालय मंडी ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कुल्लू जिले के मनाली निवासी पेमा कुसांग को हैरोइन तस्करी का दोषी पाया है। यह मामला वर्ष 2019 का है, जब पुलिस की विशेष जांच इकाई ने एक निजी वोल्वो बस की तलाशी के दौरान आरोपी से नशीला पदार्थ बरामद किया था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 21 नवम्बर 2019 को एसआईयू मंडी की टीम बिंद्राबनी के पास नाकाबंदी पर थी।

सुबह करीब 7.20 बजे मंडी की ओर से आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम जब बस के अंदर तलाशी ले रही थी, तब सीट नंबर-31 पर बैठा पेमा कुसांग पुलिस को देखकर घबरा गया। उससे 20.51 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में सफल रहा है कि बरामद हैरोइन आरोपी के कब्जे में थी। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत दोषी ठहराया गया है।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Mandi: वोल्वो बस में हैरोइन के साथ पकड़ा गया मनाली का युवक दोषी करार Mandi: वोल्वो बस में हैरोइन के साथ पकड़ा गया मनाली का युवक दोषी करार Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों का उग्र प्रदर्शन

April 25, 2026


हिमाचल किसान सभा और लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर परियोजना स्थल निरथ में प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परियोजना का निर्माण कार्य भी ठप हो गया। प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल हुए और इसे राज्य महासचिव राकेश सिंहा, डॉ. ओंकार शाद, देवकी नंद, कृष्णा राणा, कपिल ठाकुर व प्रेम चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रहे हैं।

किसानों का कहना है कि वर्ष 2021 से चल रहे निर्माण कार्य में धूल और ब्लास्टिंग से फसल व मकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन अधिकांश पंचायतों में मुआवजा अब तक नहीं मिला। करीब 120 परिवारों को एकमुश्त राशि और रोजगार की सुविधा भी नहीं दी गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों, निगम और प्रशासन के बीच बैठक हुई। इसमें एसडीएम रामपुर और एसडीएम निरमंड भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान कुछ मुद्दों पर सहमति बनी, जिसमें जून में होने वाली आर एंड आर बैठक में छूटे परिवारों को मुआवजा देने और एकमुश्त राशि जारी करने का वादा शामिल है। मामला जून माह में होने वाली आर एंड आर बैठक में उठाने पर सहमति बनी। प्रदर्शन में रणजीत ठाकुर, काकू कश्यप, अशोक, निहाल चंद, हरदयाल, गंगा राम, देवेंद्र, महेंद्र, सरोजना, कृष्ण, ऋषि, जोगिंदर, वीरेंद्र, सुंदर, रेखा, ममता, कला देवी, रीचा, नकी, बविता, कमलेश, सविता, सुनीता, रंजना सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों का उग्र प्रदर्शन लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों का उग्र प्रदर्शन Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

फुटबॉल में एकलव्य सदन ने मारी बाजी

April 25, 2026

पीएन एनएम गीता आदर्श विद्यालय के समीप स्थित ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, और यह प्रतियोगिता उसी श्रृंखला का हिस्सा रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा, सह-प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता, अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों—अर्जुना, कृष्णा, एकलव्य और गीता—के चयनित खिलाडय़िों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया, जिसमें लगभग 120 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जबकि करीब 500 विद्यार्थियों ने मैच का आनंद लिया। कनिष्ठ वर्ग में गीता और कृष्णा सदन विजयी होकर फाइनल में पहुंचे, जहां गीता सदन ने जीत हासिल की। वरिष्ठ वर्ग में अर्जुना और एकलव्य सदन फाइनल में पहुंचे, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद एकलव्य सदन ने 1-0 से जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एकलव्य सदन के परीक्षित को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।



Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
फुटबॉल में एकलव्य सदन ने मारी बाजी फुटबॉल में एकलव्य सदन ने मारी बाजी Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

हमीरपुर बस स्टैंड पर फिर खत्म हुए सम्मान कार्र्ड

April 25, 2026

हमीरपुर बस स्टैंड में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को बिना कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ रहा है और निगम की बसों में फुल किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से यह समस्या चल रही है, लेकिन कार्ड अभी तक डिपो में नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में यहां-वहां से कार्ड मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। बता दें कि हमीरपुर डिपो में सम्मान कार्ड की कमी दूर नहीं हो पाई है। पिछले दो हफ्ते से कार्ड की समय हमीरपुर बस स्टैंड में चल रही है। कुछ दिन पहले बिलासपुर और ऊना बस स्टैंड से करीब 200 कार्ड हमीरपुर बस स्टैंड मंगवाए गए थे, जोकि सभी खत्म हो गए हैं।

हमीरपुर डिपो ने अब पालमपुर डिपो से 150 के करीब कार्ड की खेप मंगवाई है, जोकि शुक्रवार देरशाम तक हमीरपुर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में शनिवार को हमीरपुर बस स्टैंड में कार्ड दोबारा बनाए जा सकेंगें। कार्ड की समयवधि भी एक साल रखी गई है। ऐसे में नए कार्ड बनाने के लिए वरिष्ठ नागरिक रोजाना हमीरपुर बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, ताकि खत्म हो चुके कार्ड को जल्द से जल्द रिन्यू करवाया जा सके, लेकिन सम्मान कार्ड की खेप न आने की वजह से उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। क्योंकि उन्हें पूरा किराया देकर निगम की बसों में सफर करना पड़ रहा है। सम्मान कार्ड पर वरिष्ठ नागरिकों को 30 फीसदी छूट हिमाचल और हिमाचल के बाहर तक मुहैया करवाई जा रही है। यही वजह है कि वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्ड बनाने को लेकर काफी उत्साहित है। क्योंकि कार्ड के बिना उन्हें पूरा किराया निगम की बसों में देना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को 20 के करीब सम्मान कार्ड हमीरपुर डिपो को दूसरे डिपो से मुहैया करवाए गए थे, जोकि पलक झपकते ही खत्म हो गए। शुक्रवार को भी एक भी सम्मान कार्ड काउंटर पर नहीं बन पाया है।

हमीरपुर बस स्टैंड में सम्मान कार्ड की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। पालमपुर डिपो से 150 के करीब सम्मान कार्ड की खेप मंगवाई गई है, जोकि देरशाम तक हमीरपुर पहुंचने की उम्मीद है। ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान कार्ड के लिए और परेशान न होना पड़े
राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो

बिना कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ा

निगम के काउंटर से अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को बिना कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि डिपो में ग्रीन कार्ड और स्मार्ट कार्ड की कोई कमी नहीं है। सिर्फ सम्मान कार्ड ही पिछले कुछ समय से डिमांड के मुताबिक डिपो को नहीं मिल पा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक भी सम्मान कार्ड न मिलने से खासे परेशान हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द कार्ड की कमी दूर करवाई जाए।





Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
हमीरपुर बस स्टैंड पर फिर खत्म हुए सम्मान कार्र्ड हमीरपुर बस स्टैंड पर फिर खत्म हुए सम्मान कार्र्ड Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

Solan: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

April 24, 2026


सोलन के दोहरीदिवार क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़े देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में शव को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया शव किसी प्रवासी मजदूर का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Solan: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी Solan: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी Reviewed by SBR on April 24, 2026 Rating: 5

साइबर ठगों ने अंब तहसील के कानूनगो का फोन हैक कर पैसे ठगने का किया प्रयास

April 24, 2026


तहसील कार्यालय अंब में कार्यरत एक कानूनगो का मोबाइल साइबर ठगों द्वारा हैक कर उसके संपर्कों से पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार व परिचितों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साइबर ठगों ने पीड़ित का फोन हैक कर लिया और फोन में सेव करीब 1300 नंबरों पर चैट के माध्यम से उसकी ओर से 45 हजार रुपए की मांग कर दी। संदेश में यह भी लिखा गया कि उसका यूपीआई सही तरीके से काम नहीं कर रहा है और उसे पैसों की तत्काल जरूरत है, जिसे वह दो घंटे बाद लौटा देगा।

जैसे ही यह संदेश संबंधित नंबरों पर पहुंचा, विशेषकर परिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों में घबराहट फैल गई और उन्होंने तुरंत संपर्क साधने का प्रयास शुरू कर दिया। जैसे ही पीड़ित को अपना फोन हैंग होने की जानकारी लगी तो उसके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के समय पीड़ित किसी समारोह में शामिल था। साइबर ठग किसी को अपना शिकार न बना डालें इसको लेकर पीड़ित ने अपना संदेश देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।

इस संबंध में एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि साइबर ठग आए दिन नई-नई तरकीबें अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक संबंधित व्यक्ति से सीधे बातचीत न हो, ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और न ही पैसे भेजें।


Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
साइबर ठगों ने अंब तहसील के कानूनगो का फोन हैक कर पैसे ठगने का किया प्रयास साइबर ठगों ने अंब तहसील के कानूनगो का फोन हैक कर पैसे ठगने का किया प्रयास Reviewed by SBR on April 24, 2026 Rating: 5

अंडर-17 में सुजानपुर टीहरा की छात्राओं का दबदबा

April 24, 2026

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 (ग्रुप-ए) का रोमांचक मुकाबलों के साथ सफल समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल फतेहाबाद को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल फतेहाबाद ने सैनिक स्कूल नगरोटा को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में कैडेट सेजल गुलेरिया सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, जबकि कैडेट प्रियांशु चौधरी सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा बेस्ट गोलकीपर रहे। अंडर-17 छात्र वर्ग में कैडेट श्याम कुमार सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा को बेस्ट प्लेयर चुना गया। अंडर-15 छात्र वर्ग में कैडेट स्तंजन कैडेट सैनिक स्कूल नगरोटा को बेस्ट प्लेयर चुना। कुमार माधवेंद्र रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल फतेहाबाद कैडेट कुमार महादेवे्रंदा बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। एयर कमांडर ब्रिजेश पॉल मुख्याातिथि के रूप में उपस्थित रहे। एयर कमांडर ब्रिजेश पॉल स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
अंडर-17 में सुजानपुर टीहरा की छात्राओं का दबदबा अंडर-17 में सुजानपुर टीहरा की छात्राओं का दबदबा Reviewed by SBR on April 24, 2026 Rating: 5
Powered by Blogger.