Results for News

ED conducts raids in Mizoram over illegal Burmese supari smuggling network

June 04, 2026

 



The Enforcement Directorate (ED) is conducting massive search operations across nine spots in the border town of Champhai along the Mizoram-Myanmar frontier today. The agency said the major crackdown is targeting a highly organised cross-border network involved in the large-scale smuggling of illegal Burmese supari (dry Areca nuts) into India.  

 


The Directorate informed that the ongoing raids focus primarily on the residences and business premises of prominent local facilitators of the smuggling network. The investigation revealed that these individuals illegally brought in Myanmar-origin consignments via the Tiu River, stored them in local godowns and used fraudulent e-way bills and forged documents to pass them off as legitimate local purchases.



 

ED also said the illicit pipeline facilitated the generation and systematic layering of hundreds of crores of rupees. The accused actively exploited their local tribal status to act as front claimants before Customs authorities, using unrelated historic import documents to secure the release of seized contraband.


ED conducts raids in Mizoram over illegal Burmese supari smuggling network ED conducts raids in Mizoram over illegal Burmese supari smuggling network Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला

June 04, 2026

 



पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।




सेंसेक्स 410 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,935.83 पर खुला, जबकि निफ्टी 100 अंकों से अधिक यानी करीब 0.5 प्रतिशत फिसल गया।


सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी 0.67 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.53 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। इसी तरह फार्मा और हेल्थकेयर सूचकांकों में भी 0.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी सीमेंट और निफ्टी केमिकल्स सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।


इस बीच, निफ्टी के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में ट्रेंट, आइशर मोटर्स, सिप्ला, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे, जिनमें एक प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। पश्चिम एशिया को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की लगातार बिकवाली बाजार पर दबाव बनाए हुए है।




कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 1.33 प्रतिशत गिरकर 96.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.31 प्रतिशत फिसलकर 94.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


एशियाई बाजारों में भी दबाव देखा गया। जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 3 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। उधर, अमेरिकी शेयर बाजारों में भी कमजोरी रही। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.74 प्रतिशत और नैस्डैक 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।


(इनपुट-आईएएनएस)


कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर पर 25 गोल की जीत

June 04, 2026

 


भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने सिंगापुर को 25-0 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है और एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।


मंगलवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। नौशीन नाज ने सर्वाधिक सात गोल (8′, 13′, 17′, 18′, 40′, 52′, 58′) किए। गीताश्री नम्मी, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, ने पांच गोल (13′, 28′, 47′, 48′, 60′) किए, जबकि कप्तान स्वीटी कुजूर ने चार गोल (2′, 24′, 38′, 45′) किए।


प्रियंका मिंज ने भी हैट्रिक (22′, 37′, 53′) बनाई, जबकि दीया (27′), नैन्सी सरोहा (36′), श्रुति कुमारी (40′), पुष्पा मांझी (47′), रश्मीन कौर (47′), और संदीपा कुमारी (51′) ने 1-1 गोल किए।





भारतीय टीम ने अपने आक्रामक खेल से मैच की शुरुआत में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। कप्तान स्वीटी ने दूसरे मिनट में गोल किया। फिर नौशीन ने आठवें मिनट में बढ़त बढ़ाई। गीताश्री और नौशीन दोनों ने 13वें मिनट में गोल कर मैच पर भारत का दबदबा स्थापित कर दिया।


दूसरे क्वार्टर में, भारतीय टीम ने अपना दबदबा और बढ़ाया, नौशीन ने दो तेज गोल किए। इसके बाद प्रियंका और स्वीटी ने हाफटाइम से पहले भारत की बढ़त बढ़ाने में मदद की।


ब्रेक के बाद भी गोलों का सिलसिला जारी रहा। दीया और गीताश्री ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही गोल किए, जिसमें नैन्सी, प्रियंका, स्वीटी, नौशीन और श्रुति सभी ने गोल किए, जिससे भारत ने सिंगापुर की रक्षापंक्ति को तोड़ दिया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में दस गोल किए। अंडर-18 स्तर पर भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से यह एक है।



भारत ने मलेशिया, कोरिया और सिंगापुर के खिलाफ जीत हासिल की, और पूल ए में बिना हारे रिकॉर्ड और 9 अंक के साथ टॉप पर रहा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।


(इनपुट-आईएएनएस)

भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर पर 25 गोल की जीत भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर पर 25 गोल की जीत Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

President Droupadi Murmu says India and Lao PDR share close civilizational ties reflectring common heritage

June 04, 2026

 



President Droupadi Murmu has said that India and Lao PDR share close civilisational ties, reflected in common heritage of Buddhism and the Ramayana. She added that this year both nations are celebrating the 70th anniversary of the establishment of diplomatic relations, which is a significant milestone in the bilateral relationship.

 

Welcoming Deputy Prime Minister and Foreign Minister of Lao PDR, Thongsavan Phomvihane, yesterday at Rashtrapati Bhavan, President Murmu noted that in October 2024, Prime Minister Narendra Modi visited Lao PDR to participate in the ASEAN-related Summits. During the visit, several agreements were concluded, giving fresh momentum to cooperation between both nations.

 

The President said that while bilateral trade between India and Lao PDR has grown, there remains considerable scope for further progress in trade and investment. She said India would be happy to expand cooperation with Lao PDR in areas including information and communication technology, health, medicine, agriculture, irrigation, manufacturing, renewable energy and electricity.

 

The President also expressed happiness that the development partnership between the two countries has become even stronger and is aligned with the aspirations of Lao youth and the country’s socio-economic development needs. The two leaders agreed that close cooperation between the two nations can bring immense benefits to their peoples.

President Droupadi Murmu says India and Lao PDR share close civilizational ties reflectring common heritage President Droupadi Murmu says India and Lao PDR share close civilizational ties reflectring common heritage Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

पीएम मोदी 5 जून को रहेंगे सूरत और दमन के दौरे पर, 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

June 04, 2026

 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून 2026 को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत और दमन में कुल ₹21,770 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे।


कार्यक्रम का समय और विवरण:


सूरत में तय कार्यक्रम


– दोपहर करीब 2:30 बजे प्रधानमंत्री सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे और वहां चल रहे औद्योगिक तथा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का जायजा लेंगे।

– शाम करीब 4:15 बजे सूरत में ₹18,800 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

– इस मौके पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


मुख्य परियोजनाएं (सूरत):


– वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

– NH-56 के चार लेन वाले हिस्सों की आधारशिला (आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच बढ़ाने के लिए)

– 200 बिस्तरों वाला ESIC अस्पताल

– बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार

– दहेज पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र (PCPIR), सारिगाम गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) अपशिष्ट उपचार संयंत्र, जंबूसर बल्क ड्रग पार्क लेआउट सुविधाएं आदि शामिल हैं।


दमन में तय कार्यक्रम


– शाम करीब 6:15 बजे प्रधानमंत्री दमन पहुंचेंगे।

– NAMO हवाई अड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे

– NAMO अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे

– शाम 7:15 बजे ₹2,970 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

– लक्षद्वीप के लिए ₹885 करोड़ की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं (बंदरगाह विकास) की आधारशिला रखेंगे।


दमन की प्रमुख परियोजनाएं:


– Iconic Bridge, दमन कन्वेंशन सेंटर, NIFT परिसर

– NAMO हवाई अड्डा टर्मिनल और NAMO अस्पताल (₹1,340 करोड़)


प्रधानमंत्री की इस यात्रा को गुजरात और दादरा-नगर हवेली-दमन-दीव के समग्र विकास को नई गति देने वाली माना जा रहा है। इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यटन, औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसरों में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। यह दौरा विकास कार्यों को तेजी देने और जनता से सीधा संवाद करने की प्रधानमंत्री की निरंतर रणनीति का हिस्सा है। 


इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए भी लगभग ₹885 करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में कल्पेनी द्वीप और कदमत द्वीप दोनों के पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है। इन बहुउद्देशीय जेटी के विकास से 300 मीटर तक की लंबाई वाले क्रूज जहाजों सहित बड़े यात्री जहाजों की साल भर गोदी (berthing) करने की सुविधा मिलेगी। 


ये परियोजनाएं यात्रियों और माल की सुरक्षित और कुशल आवाजाही को सक्षम बनाएंगी, साथ ही मछली प्रबंधन, ईंधन वितरण, बर्फ की आपूर्ति और नाव की मरम्मत के लिए एकीकृत सुविधाएं प्रदान करेंगी। ये पहलें समुद्री संपर्क को मज़बूत करेंगी, स्थानीय मछुआरों की आजीविका में सहायता करेंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी और द्वीपों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगी। (इनपुट-पीआईबी)

पीएम मोदी 5 जून को रहेंगे सूरत और दमन के दौरे पर, 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात पीएम मोदी 5 जून को रहेंगे सूरत और दमन के दौरे पर, 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

Supreme Court says WFI plea against Vinesh Phogat trial order has become infructuous

June 04, 2026



The Supreme Court today said the plea of the Wrestling Federation of India against the Delhi High Court order allowing wrestler Vinesh Phogat to participate in selection trials has become infructuous in view of subsequent developments. A bench of Justices PS Narasimha and Aravind Kumar, which refused to go into the observations made by the high court, said this court should not be taken as having reiterated the findings and observations made in the order. The bench said all the issues are left open. 

 

Appearing for the WFI, Senior Advocate DN Goburdhun said Phogat was allowed to participate in the selection trial, but she did not succeed. The bench told him that the issue has now become infructuous. 

 

Goburdhun submitted that there were certain observations made by the High Court with regard to decisions of the Federation, terming them “malafide” and “deplorable”. The senior counsel had submitted that all these observations would have to go as the matter is pending before the single bench.

 

The top court then left the questions open and disposed of the plea as infructuous. 

 

On May 29, the top court permitted Phogat to participate in the selection trials to be held on May 30 and 31 for the Asian Games 2026. The Wrestling Federation of India (WFI) had challenged the Delhi High Court order of May 22 allowing Phogat to participate in the selection trials.

Supreme Court says WFI plea against Vinesh Phogat trial order has become infructuous Supreme Court says WFI plea against Vinesh Phogat trial order has become infructuous Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

EAM Jaishankar calls on Venezuela Acting President Delcy Rodríguez in New Delhi

June 04, 2026




 External Affairs Minister S Jaishankar called on acting President Delcy Rodríguez of Venezuela in New Delhi this morning. In a social media post, Dr Jaishankar said, India values her longstanding commitment to the India – Venezuela relationship. The External Affairs Minister said that her meeting with Prime Minister Narendra Modi will further strengthen the cooperation between the two nations.

EAM Jaishankar calls on Venezuela Acting President Delcy Rodríguez in New Delhi EAM Jaishankar calls on Venezuela Acting President Delcy Rodríguez in New Delhi Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

बुढ़ापा पैंशन से ‘प्राण वायु देवता पैंशन’ तक : अनोखी पहल

June 04, 2026

 



हरियाणा की पहचान केवल कृषि, खेल और सैनिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा की अनेक जनहितकारी योजनाओं के कारण भी राज्य ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जब भी वृद्धावस्था पैंशन की बात होती है तो लोगों को सबसे पहले चौधरी देवीलाल का नाम याद आता है। हरियाणा देश का पहला राज्य माना जाता है जिसने बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए बुढ़ापा पैंशन जैसी योजना को लागू किया। 


यही कारण है कि आज भी करोड़ों लोग चौधरी देवीलाल को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं। समय के साथ हरियाणा की विभिन्न सरकारों ने सामाजिक सुरक्षा की इस परंपरा को आगे बढ़ाया और इसे नई सोच के साथ विस्तारित किया। इसी क्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 26 अक्तूबर 2023 को एक ऐसी अनोखी योजना शुरू की, जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया का ध्यान भी आकर्षित किया। इस योजना का नाम है प्राण वायु देवता पैंशन योजना।


आमतौर पर पैंशन मनुष्यों को दी जाती है, लेकिन हरियाणा सरकार ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृक्षों को भी सम्मान देने का निर्णय लिया। इस योजना के अंतर्गत ऐसे वृक्षों के संरक्षण और देखभाल के लिए उनके मालिकों को प्रतिवर्ष 2750 रुपए की पैंशन प्रदान की जाती है। योजना की बढ़ती लोकप्रियता और जनभागीदारी को देखते हुए सरकार ने अब इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिवर्ष कर दिया है। योजना शुरू होने के समय लगभग 3810 वृक्ष इसके अंतर्गत पंजीकृत थे, जिन्हें वार्षिक पैंशन का लाभ दिया जा रहा था। आज इन वृक्षों की संख्या बढ़कर लगभग 5000 तक पहुंच चुकी है। यह केवल एक सरकारी आंकड़ा नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक हो रहे हैं और वृक्षों को केवल लकड़ी या भूमि उपयोग के साधन के रूप में नहीं बल्कि जीवनदाता के रूप में देखने लगे हैं।


वास्तव में वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण को शुद्ध बनाते हैं, भूजल संरक्षण में मदद करते हैं, तापमान को नियंत्रित करते हैं और जैव विविधता को सुरक्षित रखते हैं। बढ़ते शहरीकरण, औद्योगीकरण और जनसंख्या दबाव के कारण दुनिया भर में जंगलों का क्षेत्र लगातार घट रहा है। इसका सीधा प्रभाव जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा, सूखा और बाढ़ जैसी समस्याओं के रूप में सामने आ रहा है। ऐसे समय में यदि किसी राज्य की सरकार वृक्षों को सम्मान देने और उनके संरक्षण के लिए आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करती है तो यह निश्चित रूप से एक दूरदर्शी और अनुकरणीय पहल कही जाएगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसी सोच को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की। यह अभियान केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक जनआंदोलन बन गया। 


इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 80 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। देश के विभिन्न राज्यों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, पंचायतों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भी लाखों पौधे लगाए गए, जिससे हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ सड़क किनारे पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने में सहायता मिली। यदि भारत के वन क्षेत्र की स्थिति पर नजर डालें तो यह स्पष्ट होता है कि अभी भी हमारे सामने बड़ी चुनौतियां मौजूद हैं। भारत का कुल वन क्षेत्र लगभग 6.78 लाख वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 20.64 प्रतिशत है। राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 33 प्रतिशत भाग वनाच्छादित होना चाहिए, अर्थात अभी भी हमें काफी दूरी तय करनी है। वन क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे अधिक जंगल मध्य प्रदेश में हैं। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र का स्थान आता है। ये राज्य क्षेत्रफल के आधार पर सबसे अधिक वन संपदा रखते हैं।


दूसरी ओर कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां वन क्षेत्र अपेक्षाकृत बहुत कम है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश इस श्रेणी में आते हैं। हरियाणा में वन क्षेत्र लगभग 3 से 4 प्रतिशत के आसपास है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। सीमित वन क्षेत्र, बढ़ती आबादी, औद्योगिक विकास और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था जैसी परिस्थितियां राज्य के सामने विशेष चुनौतियां प्रस्तुत करती हैं। यही कारण है कि हरियाणा में प्राण वायु देवता पैंशन योजना जैसी अभिनव पहल की आवश्यकता महसूस की गई। यह योजना केवल पुराने वृक्षों को बचाने का प्रयास नहीं है, बल्कि समाज में यह संदेश देने का माध्यम भी है कि वृक्ष हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।


इन सभी प्रयासों का मूल उद्देश्य मानव जीवन को बेहतर बनाना, समाज को संवेदनशील बनाना और भविष्य को सुरक्षित करना है। यदि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए, उसकी देखभाल करे और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत न केवल आर्थिक महाशक्ति बनेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

बुढ़ापा पैंशन से ‘प्राण वायु देवता पैंशन’ तक : अनोखी पहल बुढ़ापा पैंशन से ‘प्राण वायु देवता पैंशन’ तक : अनोखी पहल Reviewed by SBR on June 04, 2026 Rating: 5

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय वायु सेना ने अत्याधुनिक रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

June 03, 2026

 



रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेशी रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का हवाई प्लेटफॉर्म से सफल उड़ान परीक्षण किया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों और महत्वपूर्ण प्रक्षेप पथ पर किए गए इन परीक्षणों ने मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता तथा इसकी सभी प्रमुख उपप्रणालियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रमाणित किया।




प्रक्षेपित की गईं सभी मिसाइलों ने पूर्वनिर्धारित लक्ष्यों पर अत्यंत सटीकता के साथ प्रहार किया। चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) द्वारा तैनात उन्नत ट्रैकिंग एवं रेंज उपकरणों से प्राप्त उड़ान आंकड़ों ने पुष्टि हुई कि परीक्षण के सभी निर्धारित उद्देश्य सफलतापूर्वक और पूर्ण रूप से हासिल कर लिए गए।


रुद्रम-II को स्वदेशी रूप से हैदराबाद स्थित इमारत अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है, जो डीआरडीओ की नोडल प्रयोगशाला है। इसने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, शस्त्र अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान और आईटीआर जैसी अन्य सहयोगी प्रयोगशालाओं के सहयोग से यह कार्य किया है। विकास सह उत्पादन साझेदारों (डीसीपीपी) के साथ-साथ, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, क्षेत्रीय सैन्य विमानन योग्यता केंद्र, मिसाइल प्रणाली गुणवत्ता आश्वासन एजेंसी और कई अन्य उद्योगों ने भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रुद्रम-II के सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों और उद्योग जगत के सभी सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन परीक्षणों ने भारत की स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों की बढ़ती परिपक्वता, विश्वसनीयता और क्षमता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्नत हथियार प्रणालियों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगी और हमारी रक्षा तैयारियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परीक्षण से जुड़ी सभी वैज्ञानिक, तकनीकी व परिचालन टीमों को बधाई दी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय वायु सेना ने अत्याधुनिक रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय वायु सेना ने अत्याधुनिक रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया Reviewed by SBR on June 03, 2026 Rating: 5

रोहड़ू की रवीना की फिल्म ‘कृष्णा और चिट्ठी’ को मिल रहा अपार प्यार

June 03, 2026

 



शिमला के रोहड़ू से ताल्लुक रखने वाली रवीना ठाकुर भारतीय फिल्म जगत में अलग पहचान बना रही हैं। करीब 10 साल पहले फिल्म मेकर के तौर पर अपने सफर की शुरुआत करने वाली रवीना आज आध्यात्मिक और सार्थक सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। रवीना ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की देवभूमि में बचपन से आध्यात्मिक माहौल देखने की वजह से उनकी रुचि हमेशा से ऐसी फिल्मों की तरफ रही।


यही वजह है कि उनकी निर्मित फिल्म ‘कृष्णा और चि_ी’ दर्शकों और भक्तों के बीच खास पसंद की जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और जीवन मूल्यों पर आधारित इस फिल्म को लगातार सराहना मिल रही है। रवीना हिमाचल की पहली युवा प्रोड्यूसर हैं, जो आध्यात्मिक फिल्मों में रुचि रखती हैं।

रोहड़ू की रवीना की फिल्म ‘कृष्णा और चिट्ठी’ को मिल रहा अपार प्यार रोहड़ू की रवीना की फिल्म ‘कृष्णा और चिट्ठी’ को मिल रहा अपार प्यार Reviewed by SBR on June 03, 2026 Rating: 5

Uttarakhand’s Valley of Flowers opens to tourists

June 02, 2026

 


In Uttarakhand, UNESCO World Heritage Site, Valley of Flowers, located in Chamoli district, has been opened to tourists. Forest Department has appealed to visitors to cooperate in the conservation of the valley’s rich biodiversity and rare plant species.

 

According to the department, the Valley of Flowers is currently home to more than 300 species of flowers and several rare varieties of flora. Forest Range Officer Chetna Kandpal said that the valley will remain open to visitors until October 31.

 

It is noteworthy that the Valley of Flowers is situated in a region with challenging geographical conditions. Keeping weather conditions and safety standards in mind, necessary guidelines are being issued to tourists to ensure that their visit remains safe and enjoyable.

Uttarakhand’s Valley of Flowers opens to tourists Uttarakhand’s Valley of Flowers opens to tourists Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

Oil companies assure normal petrol, diesel and LPG supplies in Puducherry

June 02, 2026



 Public Sector Oil Marketing Companies have clarified that there is no shortage of petrol, diesel, or LPG in Puducherry and that fuel supplies remain normal across the Union Territory.


 


A statement issued by the State Level Coordinator (SLC) for the Oil Industry in Tamil Nadu and Puducherry informed that adequate stocks of all petroleum products are available and supplies are being maintained without interruption. All retail fuel outlets of Indian Oil, BPCL and HPCL are functioning normally, while LPG distribution is continuing as per schedule.


 


The companies have advised consumers not to be influenced by rumours or unverified information regarding fuel availability and assured that sufficient stocks of petrol, diesel, and LPG are available throughout Puducherry.

Oil companies assure normal petrol, diesel and LPG supplies in Puducherry Oil companies assure normal petrol, diesel and LPG supplies in Puducherry Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

India and US have finalised most elements of first phase of Bilateral Trade Agreement, says Commerce and Industry Minister Piyush Goyal

June 02, 2026

 


Commerce and Industry Minister Piyush Goyal has said India and the US have finalised most elements of the first phase of the bilateral trade agreement, and negotiations are now focused on a few minor issues, “commas and full stops”. He said that the US team is in New Delhi to hold talks on finalising the first phase of Bilateral Trade Agreement (BTA). The talks will take place in New Delhi from June 2-4. India’s chief negotiator is Darpan Jain, Additional Secretary in the Department of Commerce, while the US team is led by its chief negotiator, Brendan Lynch. 

 

On February 3, both sides announced the framework for the first phase of the BTA.

 

The two sides are proposed to finalise the details of the interim agreement and take forward the negotiations under the broader BTA on multiple areas, such as market access, non-tariff measures, customs and trade facilitation and investment promotion.  

 

India and the US issued a joint statement on February 7, finalising the framework of the first phase of the BTA, also referred to as an interim trade agreement. Both sides will now have to finalise the legal text for the deal. The framework reaffirmed the countries’ commitment to the broader India-US BTA negotiations. The US was the second-largest trading partner of India in 2025-26. 

India and US have finalised most elements of first phase of Bilateral Trade Agreement, says Commerce and Industry Minister Piyush Goyal India and US have finalised most elements of first phase of Bilateral Trade Agreement, says Commerce and Industry Minister Piyush Goyal Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

India and Myanmar discuss trade, security, connectivity and border management

June 02, 2026

 



Myanmar President U Min Aung Hlaing has assured Prime Minister Narendra Modi that Myanmar’s territory will not be allowed to be used against India’s security interests. The two leaders held wide-ranging talks to boost bilateral ties in trade, defence, energy, and connectivity in New Delhi yesterday.

 


Mr Aung Hlaing is on a five-day visit to India. Briefing media after the talks, Foreign Secretary Vikram Misri said, President of Myanmar reiterated the assurance that Myanmar’s territory will not be permitted to be used against India’s security interests. Mr Misri said Prime Minister Modi reaffirmed India’s support for the sovereignty and territorial integrity of Myanmar and both sides underscored the importance of preventing the misuse of sovereign territory for activities “inimical” to their security interests.

 

Foreign Secretary said that the issue of certain militant groups operating in the Northeast from Myanmar side was raised by PM Modi. Mr Misri said the talks between the two sides focused on the entire gamut of bilateral issues that included trade and economic ties, defence and security related issues, border management, development assistance, as well as the regional situation.

 

Both sides expressed interest in forging closer cooperation, particularly in areas of trade and investment, health, education, energy, and critical technologies like artificial intelligence. Mr Misri said, Myanmar President’s visit has once again reaffirmed the shared commitment of both sides to deepen their long-standing partnership and to work together for mutual benefit, growth and prosperity in the region. Myanmar is one of India’s strategic neighbours and it shares a 1,640-kilometer-long border with a number of northeastern states, including Nagaland and Manipur.

 

National Security Advisor Ajit Doval met Mr Aung Hlaing and discussed key issues relating to bilateral ties.

 

The Myanmarese leader is accompanied by a high-level delegation comprising several cabinet ministers, senior officials and business leaders. The Myanmarese president will travel to Mumbai today for business and industry interactions and site visits.

India and Myanmar discuss trade, security, connectivity and border management India and Myanmar discuss trade, security, connectivity and border management Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

बिच्छू बूटी: जिसे छूने से भी लगता है डर, पहाड़ों में उसे बड़े चाव से खाते हैं लोग, औषधीय गुण बेमिसाल

June 02, 2026





 बिच्छू बूटी का साग आयरन, कैल्शियम, विटामिन (A, C, K) और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी (एनीमिया) दूर होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है, और ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।




एनीमिया से बचाव: इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को सही रखने में मदद करता है।

दर्द और सूजन से राहत: इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण गठिया और जोड़ों के दर्द में काफी राहत पहुंचाते हैं।


ब्लड शुगर कंट्रोल: यह इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करके रक्त शर्करा (शुगर) को कम करने में सहायक है।


पाचन और डिटॉक्सीफिकेशन: यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक (diuretic) है, जो शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है।



त्वचा और बालों के लिए: इसके एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन गुण त्वचा में निखार लाते हैं और बालों को झड़ने से रोककर मजबूत बनाते हैं।


बिच्छू बूटी के औषधिय गुण


बिच्छू बूटी के सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों में शरीर को डिटाक्सफाइ करना, चयापचय की दक्षता में सुधार, प्रतिरक्षा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, परिसंचरण में वृद्धि, ऊर्जा के स्तर में सुधार, माहवारी का प्रबंधन, त्वचा को स्वस्थ रखना, दुर्दों और पित्ताशय की थैली के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना, सूजन को कम करना, मांसपेशियों में वृद्धि, हार्मोनल गतिविधि को नियमित करना, शुगर की बीमारी को रोकना, रक्तचाप कम करना, बवासीर को कमर करना और श्वसन प्रक्रिया में सुधार लाना आदि होते हैं।


बिच्छू बूटी की चाय हृदय के लिए है फायदेमंद


बिच्छू बूटी से बनी चाय हृदय की सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में सक्षम होती है। बिच्छू बूटी से बनी चाय का नियमित रूप से सेवन लोअर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है और कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर तनाव को दूर कर सकता है।


प्रेगनेंसी में है फायदेमंद


बिच्छू बूटी से बनी चाय अक्सर उन गर्भवती महिलाओं को पीने का सुझाव दिया जाता है जो अत्यधिक लेबर पेने से गुजर रही होती हैं और यह अधिक ब्लीडिंग से भी रक्षा में मदद कर सकता है, क्योंकि यह एक कोऐग्यलन्ट के रूप में कार्य कर सकता है। इसके अलावा स्तनपान कर रही महिलाओं में बिच्छू बूटी मा के दूध के बनाने में मदद करती है।

बिच्छू बूटी: जिसे छूने से भी लगता है डर, पहाड़ों में उसे बड़े चाव से खाते हैं लोग, औषधीय गुण बेमिसाल बिच्छू बूटी: जिसे छूने से भी लगता है डर, पहाड़ों में उसे बड़े चाव से खाते हैं लोग, औषधीय गुण बेमिसाल Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

ब्रह्मोस से लैस होगा राफेल, फ्रांस पहुंचे एयरफोर्स चीफ, 114 लड़ाकू विमानों की खरीद पर लगेगी मुहर

June 02, 2026



 भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की मेगा डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए एयर चीफ मार्शल एपी सिंह तीन दिनों के फ्रांस दौरे पर हैं। जहां वह राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन समेत रक्षा उद्योग के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। खबर है कि भारत जल्द ही इन 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद के लिए फ्रांस को औपचारिक लेटर ऑफ रिक्वेस्ट सौंप सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा और जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत में तेजी देखी जा रही है। राफेल डील में सबसे बड़ा मुद्दा कीमत नहीं, बल्कि तकनीकी नियंत्रण को लेकर है। भारत चाहता है कि उसे राफेल के इंटरफेस कंट्रोल डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच मिले। ये वे तकनीकी दस्तावेज होते हैं, जो बताते हैं कि विमान के कम्प्यूटर, सेंसर और हथियार प्रणाली आपस में कैसे कनेक्ट करते हैं। भारत का तर्क है


कि अगर उसे इन दस्तावेजों तक पहुंच मिलती है, तो वह बिना डसॉल्ट की मंजूरी के अपने स्वदेशी हथियारों को राफेल में जोड़ सकेगा। इनमें अस्त्र बीवीआर, ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलों के अलावा दूसरे भारतीय हथियार शामिल हैं।



भारत खासकर अपनी सबसे घातक मिसाइल ब्रह्मोस को राफेल में इंस्टाल करना चाहता है। भारतीय रक्षा योजनाकारों का मानना है कि इससे राफेल पर विदेशी निर्भरता कम होगी और भविष्य में अपग्रेड करना आसान होगा। हालांकि फ्रांस इस मामले में पूरी तरह सहमत नहीं दिख रहा। फ्रांसीसी रक्षा पोर्टल ओपेक्स न्यूज की रिपोट्स के मुताबिक, पेरिस राफेल के सोर्स कोड और सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर तक पहुंच देने को तैयार नहीं है। फ्रांस को आशंका है कि अगर भारतीय प्लेटफॉर्म पर रूसी या भारत-रूस संयुक्त परियोजनाओं के हथियार जोड़े गए तो संवेदनशील तकनीक के लीक होने का खतरा पैदा हो सकता है. इसके अलावा बौद्धिक संपदा की सुरक्षा भी फ्रांस की बड़ी चिंता है। हालांकि दोनों देशों के बीच एक समझौते का रास्ता तलाशा जा रहा है, जिसके तहत भारत को सीमित तकनीकी पहुंच दी जा सकती है, लेकिन मुख्य सोर्स कोड फ्रांस के नियंत्रण में रहेगा। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान राफेल डील में सोर्स कोड और सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर तक पहुंच ही मुख्य मुद्दा रहेगा।


34 अरब यूरो का सबसे बड़ा लड़ाकू विमान सौदा


114 राफेल विमानों का प्रस्तावित सौदा करीब 34 अरब यूरो का बताया जा रहा है। इसे दुनिया के सबसे बड़े लड़ाकू विमान सौदों में गिना जा रहा है। योजना के मुताबिक शुरुआती 24 विमान सीधे फ्रांस से भारत को दिए जाएंगे, ताकि तत्काल जरूरत पूरी की जा सके। इसके बाद लगभग 90 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार स्थानीय उत्पादन का लक्ष्य करीब 50 प्रतिशत तक रखा गया है। इससे भारत के रक्षा उत्पादन और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। अगर बातचीत तय दिशा में आगे बढ़ती है, तो 2026 के अंत तक इस ऐतिहासिक सौदे पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। तब भारत के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली और आधुनिक राफेल फ्लीट में से एक होगी, जो आने वाले वर्षों में उसकी हवाई ताकत का प्रमुख आधार बनेगी।

ब्रह्मोस से लैस होगा राफेल, फ्रांस पहुंचे एयरफोर्स चीफ, 114 लड़ाकू विमानों की खरीद पर लगेगी मुहर ब्रह्मोस से लैस होगा राफेल, फ्रांस पहुंचे एयरफोर्स चीफ, 114 लड़ाकू विमानों की खरीद पर लगेगी मुहर Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

सोलन की जनता ने युवा चेहरों को दी तरजीह

June 02, 2026


 सोलन शहर की जनता ने इस बार के नगर निगम चुनावों में युवा चेहरों को तरजीह दी है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निगम के कुल 17 वार्डों में चुने गए पार्षदों की औसतन आयु 44 वर्ष के करीब है। वहीं, कुल 17 पार्षदों में से 12 पार्षद ऐसे हैं, जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है और उनमें भी 3 पार्षद तो अभी तक 40 वर्ष का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। शहर की जनता द्वारा इन युवा चेहरों पर जताए गए भरोसे पर चुने गए पार्षद कितना खरा उतर पाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि इन युवा पार्षदों पर अपने आप को प्रूव करने के लिए जीजान लगानी पड़ेगी। इस बार का नगर निगम चुनाव हर लिहाज से ऐतिहासिक रहा है।


एक ओर जहां इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों के दिग्गज चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा है, वहीं कई वार्ड में निर्दलीय व बागी चेहरे भी दूसरे उम्मीदवारों का खेल बिगाडऩे में कामयाब हुए हैं। इस बीच शहर की जनता ने इन चुनावों में इक्का-दुक्का वार्ड को छोडक़र बाकि सभी वार्डों में तर्जुबे की जगह युवा चेहरों को मौका दिया है। अगर पूरे परिणामों का आकलन करें तो कुल 17 वार्डों में से 12 वार्ड ऐसे हैं जहां पर विजयी प्रत्याशियों की उम्र 50 वर्ष से भी कम है। इसके अलावा तीन पार्षद ऐसे हैं जो कि अभी तक उम्र के 40वें पड़ाव तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं, एक विजयी पार्षद 60 साल से कम और एक पार्षद 70 वर्ष से अधिक की निर्वाचित हुई हैं।


चाची-भतीजे ने चुनावों में मारी बाजी


नगर निगम सोलन के चुनाव परिणामों में एक और दिलचस्प पहलू भी सामने आया है। इन परिणामों में भाजपा के चुने गए पार्षदों में दो चेहरे ऐसे भी हैं जो कि रिश्ते में चाची व भतीजा हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 से विजयी हुईं भाजपा प्रत्याशी सरिता ठाकुर, वार्ड नंबर 15 से चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर की रिश्ते में चाची हैं। ऐसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों ने बाजी मारी है।


एक पार्षद 34 वर्ष और एक पार्षद 71 वर्ष की


इस चुनाव में दिलचस्प पहलू यह भी रहा है कि जीते प्रत्याशियों में एक पार्षद महज 34 वर्ष का है और एक पार्षद ऐसी भी चुनी गई हैं जिनकी उम्र 71 वर्ष के करीब है। वार्ड- 4 से भाजपा के प्रत्याशी रोहित भारद्वाज सबसे युवा पार्षद बनकर उभरे हैं, वार्ड-14 से सुलक्षण कौड़ा ने 71 वर्ष की उम्र भी चुनाव जीतकर अपना डंका बजवाया है।

सोलन की जनता ने युवा चेहरों को दी तरजीह सोलन की जनता ने युवा चेहरों को दी तरजीह Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

राशन डिपुओं में मिलेगी हरे मूंग की दाल, खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी 1.13 लाख क्विंटल दालों की डिमांड

June 02, 2026

 



प्रदेश के राशन डिपुओं में जल्द ही उपभोक्ताओं को मूंग साबूत की दाल भी सस्ते दामों पर मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी एक लाख 13 हजार 240 क्विंटल दालों की डिमांड केंद्र सरकार भेजी है। केंद्र से एलोकेशन की मंजूरी मिलने के बाद मामला प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम दालों का सप्लाई ऑर्डर जारी करेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने केंद्र सरकार को भेजी डिमांड में मल्का दाल का 31,542 क्विंटल, उड़द साबूत दाल का 26,835 क्विंटल, दाल चना का 37,884 क्विंटल और मूंग साबूत दाल का 16,979 क्विंटल की डिमांड भेजी है। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल और खाद्य आपूर्ति निगम के महा प्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया राशन डिपुओं मेंं दी जाने वाली दालों को लेकर केंद्र सरकार को डिमांड भेज दी गई है।


गौर हो कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर माह राशन कार्ड धारकों को दो लीटर खाद्य तेल उपलब्ध करवाती है। हिमाचल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से सैकड़ों डिपुओं के जरिए राशन वितरित किया जाता है। प्रदेश सरकार पहले से ही राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर रिफाइंड और सरसों सहित दालें और अन्य राशन का सामन उपलब्ध करवा रही है। राशन डिपो में मूंग की दाल भी सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने से आम लोगों, खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि केंद्र से एलोकेशन की मंजूरी मिलने के बाद मामला प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अप्रूवल के बाद दालों का सप्लाई ऑर्डर जारी किया जाएगा।

राशन डिपुओं में मिलेगी हरे मूंग की दाल, खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी 1.13 लाख क्विंटल दालों की डिमांड राशन डिपुओं में मिलेगी हरे मूंग की दाल, खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी 1.13 लाख क्विंटल दालों की डिमांड Reviewed by SBR on June 02, 2026 Rating: 5

31 मई को फुल-मून : अपने मोबाइल से लीजिए चांद की बेहतरीन फोटो, नासा ने शेयर किए फोटोग्राफी टिप्स

May 29, 2026

 



आसमान में एक बार फिर खूबसूरत नजारा यानी कि ‘फुल मून’ 31 मई को देखने को मिलेगा। इस रात चांद की खूबसूरत तस्वीर हर कोई अपने मोबाइल में कैद करना चाहेगा, लेकिन स्मार्टफोन से चांद की अच्छी तस्वीरें लेने में कई चुनौतियां भी हैं। आमतौर पर स्मार्टफोन से ली गई चांद की तस्वीर एक धुंधले सफेद धब्बे या रोशनी के गोले जैसी दिखती है। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है, तो निराश बिल्कुल भी न हों। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मोबाइल फोटोग्राफी के कुछ ऐसी टिप्स बताई हैं, जिन्हें अपनाकर हर कोई चांद की खूबसूरत तस्वीर ले सकता है।


नासा के अनुसार, चांद की तस्वीर लेने के लिए आपका फोन बिल्कुल स्थिर रहना चाहिए। यदि आपके पास ट्राइपॉड नहीं है, तो फोन को किसी दीवार या अन्य स्थिर वस्तु के सहारे रख दें। इसके बाद तस्वीर की कंपोजिशन पर ध्यान दें। चांद को फ्रेम करने, उसे कोई संदर्भ देने या तस्वीर को अधिक आकर्षक बनाने के लिए आसपास मौजूद वस्तुओं का उपयोग किया जा सकता है।


चांद की फोटो खींचते समय अपने फोन का फ्लैश हमेशा बंद रखें और कैमरे का फोकस आसमान के बजाय सीधे चांद पर करें। इसके लिए स्क्रीन पर जहां चांद दिखाई दे रहा हो, वहां टैप करें। इसके बाद ब्राइटनेस को थोड़ा कम कर दें। चांद को एकदम सफेद और अत्यधिक चमकीला दिखाने के बजाय उसकी प्राकृतिक बनावट बनाए रखने की कोशिश करें, ताकि उसकी सतह के निशान और डिटेल्स साफ नजर आ सकें। इससे तस्वीर अधिक प्रभावशाली और आकर्षक लगती है।


अगर आपके फोन में फोटो टाइमर की सुविधा है, तो उसका इस्तेमाल करें। इससे तस्वीर खींचते समय फोन को छूने या उसके हिलने-डुलने की संभावना कम हो जाती है।


बेहतरीन तस्वीर लेने के लिए सही समय का चुनाव भी बेहद जरूरी है। चांद की फोटोग्राफी के लिए बिल्कुल घने अंधेरे के बजाए आप अपनी फोटो शाम के धुंधलके या भोर के समय लें। इस समय आसमान और चांद की रोशनी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता, जिससे आपके फोन का कैमरा फोटो को बेहतर तरीके से कैप्चर कर पाएगा। इसके अलावा, जब चांद क्षितिज से ऊपर उठ रहा होता है, तब वह अपेक्षाकृत बड़ा दिखाई देता है, इसलिए उस समय भी अच्छी तस्वीरें ली जा सकती हैं।


अगर आपके फोन में ऑप्टिकल जूम है, तभी उसका इस्तेमाल करें। डिजिटल जूम वास्तव में तस्वीर को केवल क्रॉप करता है, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे में आप चाहें तो प्रयोग के तौर पर चांद को फोकस करके जूम कर सकते हैं। एक-दो फोटो क्लिक से यह अंदाजा लग सकता है कि जूम करना आपके लिए बेहतर रहेगा या नहीं।


यदि आपके फोन में प्रो मोड या मैनुअल मोड उपलब्ध है, तो आईएसओ सेटिंग को कम रखें, ताकि तस्वीर में नॉइस न आए। अगर संभव हो, तो शटर स्पीड के साथ भी प्रयोग करें, ताकि चांद की रोशनी सही तरीके से तस्वीर में कैद हो सके। शुरुआत में शटर स्पीड तेज रखें और फिर आवश्यकता के अनुसार उसे समायोजित करें। ध्यान रहे कि जितनी धीमी शटर स्पीड होगी, उतना ही मोबाइल का स्थिर रहना महत्वपूर्ण होता जाएगा।


अगर आपके पास टेलीस्कोप (दूरबीन) उपलब्ध है, तो आप अपने फोन को उसके आई-पीस (आंख से देखने वाली जगह) पर सावधानीपूर्वक टिका सकते हैं। सही तरीके से सेट करने पर आप चांद की बेहद साफ और स्पष्ट तस्वीर खींच सकते हैं। (इनपुट-आईएएनएस)

31 मई को फुल-मून : अपने मोबाइल से लीजिए चांद की बेहतरीन फोटो, नासा ने शेयर किए फोटोग्राफी टिप्स 31 मई को फुल-मून : अपने मोबाइल से लीजिए चांद की बेहतरीन फोटो, नासा ने शेयर किए फोटोग्राफी टिप्स Reviewed by SBR on May 29, 2026 Rating: 5

Govt coordinates with various stakeholders to ensure seafarers’ welfare and uninterrupted maritime ops

May 29, 2026

 


The government has said that there is sufficient stock of Petrol, diesel and LPG in the country and all the refineries are operating at the optimum level. Addressing Inter – Ministerial media briefing in New Delhi, Joint Secretary in the Ministry of Petroleum and Natural Gas, Sujata Sharma said that LPG production is all time high which is around 92 thousand metric tonnes per day. She also informed that no dry-out has been reported at any LPG distributorship. Speaking about retail outlets , 150 Districts have reported 30 percent growth in petrol and 156 Districts reported more than 30 percent growth. Ms Sharma said that the government is reviewing the situation.


Director, Ministry of Ports, Shipping and Waterways Opesh Kumar Sharma said that the Ministry continues to coordinate with the Ministry of External Affairs , Indian Missions and Maritime stakeholders to ensure seafarers welfare and uninterrupted maritime operations. He informed that a merchant vessel Nissos Keros, a crude oil tanker safely transited the Strait of Hormuz and is expected to arrive at Visakhapatnam on 3rd of June. He said, the vessel is carrying crude oil about 2 lakh and 70 thousand metric tonnes. He said, all indian seafarers are safe in the region and no incident involving Indian seafarers either on Indian flagged or foreign flagged merchant vessel has been reported.

Govt coordinates with various stakeholders to ensure seafarers’ welfare and uninterrupted maritime ops Govt coordinates with various stakeholders to ensure seafarers’ welfare and uninterrupted maritime ops Reviewed by SBR on May 29, 2026 Rating: 5
Powered by Blogger.