गाड़ी की छत पर सैलानी मचा रहे थे हुड़दंग, मनाली पुलिस ने काटा 7500 का चालान




 जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में राजस्थान के सैलानियों के द्वारा गाड़ी की छत पर हुड़दंग मचाने के मामले में मनाली पुलिस की टीम ने 7500 रुपए का चालान किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बीते कुछ दिनों से कीरतपुर मनाली सडक़ मार्ग पर सैलानियों के द्वारा हुड़दंग मचाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिन ही हनोगी टनल में सैलानियों की आपस में झड़प भी हुई। ऐसे में जहां इन दिनों पहाड़ों पर सैलानियों का आना जारी है, तो वहीं उनके द्वारा नियमों की भी उल्लंघना की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मनाली मालरोड के समीप कुछ सैलानी गाड़ी की छत पर सफर कर रहे थे और शोर शराबा मचा रहे थे। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें जब समझने की कोशिश की गई, तो वह लोग उल्टा पुलिस से ही उलझ पड़े। गाड़ी में कुछ निहंग सिख भी सवार थे। मामले की गंभीरता को समझते हुए मनाली थाना प्रभारी मनीष भी मौके पर पहुंचे। ऐसे में काफी देर तक पुलिस और सैलानियों के बीच बहस बाजी होती रही। सैलानी भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते मनाली पुलिस द्वारा उनका 7500 रुपए का चालान किया गया और चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने दोबारा नियमों की उल्लंघना की, तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गाड़ी की छत पर सैलानियों के द्वारा शोर शराबा किया जा रहा था, जिसके चलते उनका चालान काटा गया है। इसके अलावा जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है और नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गाड़ी की छत पर सैलानी मचा रहे थे हुड़दंग, मनाली पुलिस ने काटा 7500 का चालान गाड़ी की छत पर सैलानी मचा रहे थे हुड़दंग, मनाली पुलिस ने काटा 7500 का चालान Reviewed by SBR on May 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.