दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सडक़ पर नाहन के राघव तोमर ने गाड़ा कामयाबी का झंडा

 


नाहन शहर के बेटे राघव तोमर ने बर्फ, तूफ़ान और खून जमा देने वाली ठंड को चीरते हुए दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सडक़ 19,024 फुट की ऊंचाई पंहुच कर जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। सिरमौर के नाहन निवासी राघव तोमर ने उमलिंग ला पास तक पहुंचकर नया इतिहास रचा है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस सफर ने युवाओं के लिए फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक संदेश दिया। जिस ऊंचाई पर इनसान का शरीर जवाब देने लगता है तथा जहां सांस लेना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता, जहां बर्फीली हवाएं कदम रोकने की कोशिश करती हैं, उस जगह तक पहुंचकर नाहन के युवा राघव तोमर ने अपने तीन साथियों के साथ पंहुच कर सिरमौर का नाम नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।


गौर हो कि दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सडक़ उमलिंग ला पास करीब 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर ऑक्सीजन सामान्य से लगभग आधी रहती है और तापमान ऐसा कि कुछ मिनट खड़े रहना भी मुश्किल हो जाए, लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बीच नाहन के राघव तोमर ने अपने दोस्तों श्रीयम केसरवानी, कुशाग्र मिश्रा और कुणाल गर्ग के साथ इस ऐतिहासिक सफर को पूरा कर दिखाया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विशेष प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है।


कहां है उमिलंग लॉ

उमलिंग लॉ सिर्फ एक सडक़ नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे कठिन एडवेंचर रूट्स में गिनी जाती है। लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के समीप स्थित यह रास्ता बड़े-बड़े साहसी लोगों की भी परीक्षा लेता है। यहां शरीर से ज्यादा मानसिक ताकत की जरूरत पड़ती है। राघव तोमर ने बताया कि इस सफर के पीछे लगातार की गई फिटनेस ट्रेनिंग और मजबूत मानसिक तैयारी सबसे बड़ा कारण रही। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में शरीर नहीं, आपका आत्मविश्वास काम आता है। नाहन निवासी रोड सेफ़्टी कलब के पूर्व अध्यक्ष व नाहन नगर परिषद की नवनिर्चित पार्षद पूजा तोमर के पुत्र राघव तोमर के इस कार्य से बेहद उत्साहित व खुश हैं। राघव तोमर ने साहस और फिटनेस की नई पहचान बनाकर युवाओं के सामने एक प्रेरणा पेश की है।


इरादों में जान चाहिए

राघव का कहना है अगर आपका शरीर फिट है और इरादे मजबूत हैं, तो दुनिया की सबसे ऊंची सडक़ भी आपकी मंजिल बन सकती है। आज नाहन का यह युवा सिर्फ एक एडवेंचर ट्रैवलर नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के लिए यह संदेश बनकर उभरा है कि मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर खुद को चुनौतियों के लिए तैयार करना भी जरूरी है।

दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सडक़ पर नाहन के राघव तोमर ने गाड़ा कामयाबी का झंडा दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सडक़ पर नाहन के राघव तोमर ने गाड़ा कामयाबी का झंडा Reviewed by SBR on May 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.