अभिभावक बच्चें की हरकतों पर रखें नजर


 महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पीरन में कार्यशाला करवाई जिसमें तीन महिला संगठनों के लिए करीब 40 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मशोबरा ब्लॉक की महिला समाज शिक्षा आयोजिका ललिता कुमारी ने महिलाओं को ग्राम संगठन के उद्देश्य व कार्यों के बारे व ऋण लेने व ब्याज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि माता-पिता को अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए कि बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं और किन युवाओं के साथ अधिक समय बिता रहे हैं। एलएसईओ ने बताया कि डिजिटल वेलबिंग के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।


यदि बच्चे पढ़ाई या प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहर में रहते हैं, तब भी अभिभावकों को सजग रहना चाहिए, क्योंकि नशे और बढ़ती अपराधिक गतिविधियों से समाज में अस्थिरता फैल रही है। कार्यशाला के दौरान नई चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को लिंग समानता पर भी जागरूक किया। ललिता कुमारी ने बताया कि महिलाएं चीड़ की पत्तियों से काफी अच्छे सजावटी उत्पाद तैयार कर रही हैं, जोकि भविष्य में उनकी आय का अच्छा साधन बन सकता है। कार्यशाला में पीरन पंचायत की पूर्व प्रधान किरण शर्मा, क्योंथल सीएलएफ की सचिव सुनिता राणा, कोषाध्यक्ष सुलेखा ठाकुर, महिला मंडल पीरन की प्रधान अनिता मेहता, पंचायत सचिव राजीव ठाकुर, ग्राम संगठन पीरन की प्रधान बिमला वर्मा और सचिव विद्या चौहान के अतिरिक्त ग्राम संगठन धाली बागड़ा, ट्रहाई और पीरन की पूनम देवी, रेणु, रंजना देवी, अंजना, प्रिया और अंजलि सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।


महिलाओं को बताए अधिकार

क्षेत्रीय समन्वयक प्रवीण कुमारी, क्योंथल सीएलएफ की प्रधान अनिता शर्मा ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वाबलंबी बनने बारे टिप्स दिए। ग्राम संगठन पीरन की प्रधान बिमला वर्मा ने मशोबरा ब्लॉक की एलएसईओ और सीएलएफ की पदाधिकारियों को स्वागत किया और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाएं करवाने का आग्रह किया, ताकि महिलाओं को सकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

अभिभावक बच्चें की हरकतों पर रखें नजर अभिभावक बच्चें की हरकतों पर रखें नजर Reviewed by SBR on February 22, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.