शोघी में बस में सफर कर रहे युवक से धरा चिट्टा, आरोपी के पास से कब्जे में लिया 6.330 ग्राम नशा, छानबीन शुरू
शिमला पुलिस की स्पेशल सैल की टीम ने रविवार को संकट मोचन-तारा देवी-शोघी मार्ग पर बस चैकिंग के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार स्पेशल सैल की टीम नियमित चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बस की तलाशी ली गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक की जांच की गई। जांच के दौरान युवक के कब्जे से 6.330 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गौरव ठाकुर उम्र 29 साल निवासी ममलिग, जिला सोलन के रूप में हुई है।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिला में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की।
नेरचौक में कार सवार युवक चरस सहित गिरफ्तार
पटड़ीघाट। पुलिस थाना हटली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। थाना हटली मे धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिस ने नेरचौक-जाहू सडक़ पर एक कार चालक से 894 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र केवल कृष्ण गांव बजीगर कुलियां पंजाब के तौर पर हुई ।
चंबा में पुलिस रिमांड पर भेजे चिट्टा तस्कर
चंबा। खैरी-सुंडला मार्ग पर 10.08 ग्राम चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार दो युवकों को पुलिस रिमांड हेतु रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड की अवधि में आरोपियों से चिट्टे खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को दोबारा मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Reviewed by SBR
on
February 23, 2026
Rating:





No comments:
Welcome TO SBR Group