हिमाचल प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा पब्लिश किए गए 390 बस रूटों पर प्रदेश भर से 3500 युवा बेरोजगारों ने बसें चलाने के लिए ओवदन किया है। अब आवेदन प्रकिया के बाद इन रूटों पर जल्द निजी बसें चलती हुई दिखाई देंगी। सुक्खू सरकार द्वारा इन सभी बस रूटों पर लोगों को परिवहन सुविधा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उदेश्य से यह रूट पब्लिश किए थे। इन रूटों पर आवेदन करने के लिए 19 फरवरी तक परिवहन विभाग के पास ये आवेदन आए हैं। अब आगामी प्रक्रिया के तहत यह रूट निर्धारित जरूरतों को पूरा करने वाले बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे। बेरोजगार युवाओं को विभाग द्वारा बसों को खरीदने के लिए 30 प्रतिशत सबसिडी भी प्रदान की जाएगी।
विभाग द्वारा पब्लिश रूटों पर 18 से लेकर 42 सीटर बसों को डाला जाएगा। इनमें परिवहन विभाग द्वारा हालांकि पहले बसों को ही वरीयता दी जाएगी, लेकिन किसी रूट पर यदि कोई बस परमिट के लिए अप्लाई नहीं करता है या कोई भी बस चलाने को इच्छुक नहीं है, तो ऐसे में 18 सीटर टैम्पो ट्रैवलर को इसी रूट पर परिवहन विभाग द्वारा रूट परमिट दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजग़ार स्टार्ट-अप योजना के तहत प्रदेश के स्थायी निवासियों को 18 से 42 सीट क्षमता वाली स्टेज कैरिज बसों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक परिवहन सबसिडी देने का ऐलान किया है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज़ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की गई है। सरकार द्वारा हाल ही में प्रदेश में 390 एचआरटीसी के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में चलने वाली बसों के रूटों को सरेंडर कर दिया है। ऐसे में इन सभी रूटों पर निजी बस चालकों को बस चलाने का मौका दिया जा रहा है। इन रूटों में 18-38-42 सीटर बसें चलाई जाएंगी।
टै्रफिक सिस्टम सुधरेगा
योजना से न केवल प्रदेश की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा। अधिसूचित एवं चिन्हित स्टेज कैरिज मार्गों पर सेवाएं शुरू करने वाले चयनित लाभार्थियों को यह सबसिडी प्रदान की जाएगी।
Reviewed by SBR
on
February 23, 2026
Rating:





No comments:
Welcome TO SBR Group