रोजगार कार्यालय नादौन में सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जुपिटर ग्रुप द्वारा डीईटी (डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी) और आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) कार्यकारी पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में कुल 76 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 48 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इंटरव्यू पैनल में अजय प्रोडक्शन हेड, कुलदीप शर्मा एचआर हेड और मुनीश परमार प्लांट हेड शामिल रहे।
मुनीश परमार ने बताया कि जुपिटर ग्रुप में योग्य और उत्साही युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए इंटरव्यू लिये गए हैं। प्रतिबद्धता युवाओं को आगे लाना है। जुपिटर ग्रुप सौर ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है। ग्रुप योग्य उम्मीदवारों को जोड़ता है।
नादौन में 76 उम्मीदवारों का का इंटरव्यू , 48 को नौकरी
Reviewed by SBR
on
February 25, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
February 25, 2026
Rating:





No comments:
Welcome TO SBR Group