Piyush Goyal pushes India-Canada CEPA, holds high-level talks with Canadian business leaders

May 27, 2026



 Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal held a series of high-level engagements in Toronto aimed at strengthening economic and investment ties between India and Canada, while advancing negotiations for the proposed India-Canada Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA).


In a series of posts on X, Goyal said he addressed the opening ministerial plenary session titled “From Political Reset to Commercial Delivery” alongside Canada’s Minister of International Trade, Maninder Sidhu.


During the session, Goyal highlighted India’s continued efforts to improve ease of doing business and create an investor-friendly environment. He invited Canadian businesses and industry leaders to actively participate in India’s growth journey.


The Union Minister said the proposed CEPA would serve as a major catalyst for expanding bilateral trade and investment while opening new avenues for cooperation across sectors. He expressed confidence that the next phase of India-Canada economic relations would be driven by trust and shared prosperity.



Goyal also co-chaired the “Canada-India Investment Roundtable” with Sidhu, where discussions were held with leading Canadian pension funds, sovereign and institutional investors, members of the Canada-India Business Council, and other stakeholders.


The discussions focused on India’s infrastructure expansion, financial sector reforms and policy initiatives aimed at attracting global investments. Goyal invited investors to explore opportunities in clean energy, technology, digital infrastructure, artificial intelligence, manufacturing and supply chain diversification.


He also underlined the importance of stronger collaboration in financial markets to support sustainable economic growth in both countries.


During his visit, Goyal held separate meetings with several prominent business leaders and corporate executives.


He met V. Prem Watsa, Chairman & CEO, Fairfax Financial Holdings Limited, to discuss India’s economic growth trajectory and opportunities for collaboration in infrastructure, manufacturing, logistics, financial services and clean energy. The minister acknowledged Fairfax Financial Holdings’ long-standing investments in India, including its stake in Bengaluru International Airport.


Goyal also met Philip Witherington, President & CEO of Manulife Financial Corporation, to discuss investment opportunities in India’s expanding financial services ecosystem.


In another meeting, he interacted with Kevin Strain, President & CEO, Sun Life Canada, regarding opportunities for collaboration in insurance, retirement solutions, healthcare financing and long-term investments. Goyal noted Sun Life’s longstanding contribution to India’s insurance and financial services sector.


The Union Minister also held talks with Raymond Chun, President & CEO of Toronto Dominion Bank Group (TD Canada), on enhancing cooperation in banking, fintech, digital payments and investment facilitation.


In the strategic minerals sector, Goyal met Rahim Suleman, President & CEO of Neo Performance Materials, to discuss strengthening India-Canada cooperation in critical minerals, rare earth processing and advanced materials essential for clean technologies and future industries. The discussions also focused on building resilient supply chains and promoting value addition in the sector.


Goyal further met Max Koeune, President & CEO of McCain Foods, and discussed expanding cooperation in food processing, cold-chain infrastructure, sustainable agriculture and supply chain innovation. He acknowledged McCain Foods’ longstanding presence in India and its support for local farmers through potato sourcing initiatives.


During his visit, Goyal also paid tribute at the Air India Flight 182 Memorial at Humber Bay Park, remembering the victims of the 1985 Air India Flight 182 bombing. He met family members of several victims and reiterated that India and Canada are working together to ensure such tragedies are never repeated.


Addressing members of the Indian diaspora at a community reception hosted by the Consulate General of India in Toronto, Goyal highlighted India’s economic transformation under the leadership of Prime Minister Narendra Modi. He also emphasised the opportunities emerging through CEPA in trade, investment, innovation and people-to-people partnerships.


The minister said the Indian diaspora continues to act as a strong bridge between India and Canada through contributions in business, technology, academia and community leadership.


Goyal also visited the BAPS Shri Swaminarayan Mandir, where he offered prayers for peace, prosperity and well-being. He described the temple as a symbol of spirituality, harmony and the deep cultural ties connecting India and Canada.

Piyush Goyal pushes India-Canada CEPA, holds high-level talks with Canadian business leaders Piyush Goyal pushes India-Canada CEPA, holds high-level talks with Canadian business leaders Reviewed by SBR on May 27, 2026 Rating: 5

खादी और ग्रामोद्योग की ऐतिहासिक छलांग

May 27, 2026

 



खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री गत 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में 1.87 लाख करोड़ रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योगों का उत्पादन 1,25,296 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान बिक्री भी 1,87,105 करोड़ रही, जो अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। खादी वस्त्रों का उत्पादन 3,974 करोड़ रुपए और बिक्री 7,869 करोड़ रुपए रही। वहीं, ग्रामोद्योग क्षेत्र की वस्तुओं का उत्पादन 1,21,322 करोड़ रुपए और बिक्री 30,073 करोड़ रुपए रही। ग्रामोद्योग क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 में 1.99 करोड़ लोगों को रोजगार मिला, जो ग्रामीण आजीविका सृजन में इस क्षेत्र की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। खादी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विपणन गतिविधियों के माध्यम से 30.83 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की गई है। र



बिक्री में 501 प्रतिशत का इजाफा




अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और घर-घर स्वदेशी जैसे अभियानों के प्रभाव से ग्रामोद्योग उत्पादों की मांग में निरंतर वृद्धि हुई है, जिससे यह क्षेत्र ग्रामीण उद्योगों के विस्तार, बाजार सुदृढ़ीकरण और रोजगार सृजन का एक प्रमुख आधार बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 साल में उत्पादन में 380 प्रतिशत और बिक्री में 501 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बारह साल में रोजगार सृजन 56 प्रतिशत बढ़ा है और 2.04 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। केवीआईसी की योजनाएं वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही हैं।



सात लाख लोगों को रोजगार



प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में 66,494 नई इकाइयों की स्थापना की गई, जिनके लिए 7,375 करोड़ रुपए के ऋण के विरुद्ध 2,457 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी सब्सिडी वितरित की गई। इन इकाइयों के माध्यम से 7,31,434 लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ। वित्त वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की सरकारी आपूर्ति बढक़र 92.08 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो इस क्षेत्र की बढ़ती स्वीकार्यता और संस्थागत मांग को दर्शाती है।

खादी और ग्रामोद्योग की ऐतिहासिक छलांग खादी और ग्रामोद्योग की ऐतिहासिक छलांग Reviewed by SBR on May 27, 2026 Rating: 5

AI ने बदला पंचायत चुनावों का चेहरा, प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाकर पुरानी परंपरा बदली

May 27, 2026


 हिमाचल के ग्रामीण लोकतंत्र की बुनियादी रीढ़ कहे जाने वाले पंचायत चुनाव अब केवल पारंपरिक नारों, दीवारों पर पेंटिंग और घर-घर जाकर हाथ जोडऩे तक सीमित नहीं रह गए हैं। इस बार के पंचायत चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ने एक मूक, लेकिन सबसे प्रभावशाली रणनीतिकार के रूप में प्रवेश किया है। ग्रामीण मतदाताओं को रिझाने से लेकर मतदान केंद्रों की सुरक्षा और मतों की गिनती तक, एआई का असर हर जगह साफ देखा गया। पंचायत चुनाव के इतिहास में पहली बार तकनीक ने सीधे गांव की चौपाल पर दस्तक देकर चुनाव लडऩे और लड़ाने के पुराने तौर-तरीकों को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। चुनावों की शुचिता और निष्पक्षता को बनाए रखने में एआई ने इस बार सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।



हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रचार के मोर्चे पर एआई का एक बेहद दिलचस्प और कुछ हद तक चिंताजनक रूप भी सामने आया। पंचायतों से पहले हुए नगर निगम चुनावों में भी उम्मीदवारों ने मतदाताओं के डेटा, जैसे उम्र, जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दों का विश्लेषण करने के लिए एआई टूल्स का सहारा लिया। इसके जरिए माइक्रो-टारगेटिंग की गई, यानी हर विशिष्ट व्हाट्सऐप ग्रुप और क्षेत्र के लिए अलग तरह का चुनावी संदेश तैयार किया गया। जहां एक तरफ उम्मीदवार अपनी आवाज के एआई-क्लोन तैयार कर हजारों मतदाताओं को एक साथ व्यक्तिगत कॉल और वॉयस मैसेज भेज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने के लिए डीपफेक वीडियो और ऑडियो का भी जमकर दुरुपयोग हो रहा है, जिसने चुनाव आयोग और साइबर सेल की कशमकश बढ़ा रखी है।


चुनौतियां भी कम नहीं


एआई ने जहां चुनाव को आधुनिक और पारदर्शी बनाया है, वहीं इसने ग्रामीण भारत में एक नई बहस को भी जन्म दिया है। भारी-भरकम फंड वाले प्रत्याशियों ने जहां महंगे एआई टूल्स और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर बढ़त बना ली, वहीं गरीब या कम तकनीकी समझ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह मुकाबला असमान्य हो गया। बहरहाल, इन पंचायत चुनावों ने यह साबित कर दिया है कि भविष्य का ग्रामीण लोकतंत्र अब पूरी तरह से स्मार्ट और डिजिटल होने की राह पर चल पड़ा है।

AI ने बदला पंचायत चुनावों का चेहरा, प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाकर पुरानी परंपरा बदली AI ने बदला पंचायत चुनावों का चेहरा, प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाकर पुरानी परंपरा बदली Reviewed by SBR on May 27, 2026 Rating: 5

आठ महीने बाद दिल्ली-लेह रूट पर दौड़ी HRTC की बस, 990 KM सफर का 1839 रुपए किराया

May 27, 2026

 



देश की सबसे अधिक ऊंचाई से गुजरने वाली दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे केलांग से लेह के लिए बस को आखिर नौ महीने बाद रवाना किया गया है। इस दौरान एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बाकायदा एचआरटीसी ने इस बस के साथ भेजे गए चालक और परिचालक को लाहुली परंपरा खतग पहनाया और रूट पर चलने के लिए शुभकामनाएं दी।



एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने पहले दिन एचआरटीसी बस में यात्रा कर करने वाले 15 सैलानियों का भी लाहुली परंपरा यानी खतक पहनाकर सम्मानित किया। अब यह बस सेवा सैलानियों को दिल्ली से लेह तक 990 किलोमीटर का 1839 रुपए में सफर करवाएगी और पर्यटक 16500 फुट ऊंचे बारालाचा दर्रे, 15547 फुट ऊंचे नाकुला दर्रे, 13480 फुट तंगलांग ला और 16616 फुट ऊंचे लाचुंगला दर्रे का दीदार करवाएगी। यहां पर सैलानियों के लिए थोड़ी देर बस को रोका जाता है और सैलानी दर्रे पर फोटोग्राफी का मजा लेते हैं।


30 घंटों में पूरा होगा सफर


एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा आरंभ हो गई है। देश के सबसे ऊंचाई वाले लंबे रूट में यात्री लेह से दिल्ली लगभग 990 किलोमीटर का सफर मात्र 30 घंटों में 1839 रुपए में कर सकेंगे।


दिल्ली से लेह बस चलने का समय


-दिल्ली आईएसबीटी से दोपहर 12:10 बजे

-अंबाला कैंट से दोपहर बाद 3:59

-चंडीगढ़-43 से शाम 6:20 बजे

-मंडी से रात्रि 10:55

-कुल्लू रात्रि 1:30

-मनाली से रात 2:30 बजे

-केलांग से सुबह 5:30 बजे

-लेह आगमन रात्रि 8 बजे (दूसरे दिन)


लेह से दिल्ली बस की समयसारणी


-लेह से प्रात: 3:30 बजे

-केलांग से शाम 4:30 बजे

-मनाली से रात्रि 9:00 बजे

-चंडीगढ़-17 आगमन रात 5:30 बजे

-दिल्ली आईएसबीटी आगमन सुबह 8:30

आठ महीने बाद दिल्ली-लेह रूट पर दौड़ी HRTC की बस, 990 KM सफर का 1839 रुपए किराया आठ महीने बाद दिल्ली-लेह रूट पर दौड़ी HRTC की बस, 990 KM सफर का 1839 रुपए किराया Reviewed by SBR on May 27, 2026 Rating: 5

नालागढ़ ब्लॉक की 26 पंचायतों में 83.84 फीसदी वोटिंग

May 27, 2026



 पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत विकास खंड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान गांवों में लोकतंत्र का उत्साह पूरे दिन देखने को मिला। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नालागढ़ ब्लॉक की 26 पंचायतों में कुल 43,299 मतदाताओं में से 36,300 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 18,166 पुरुष तथा 18,134 महिला मतदाता शामिल रहे। ब्लॉक में कुल मतदान प्रतिशत 83,84 फीसदी दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान कोटला कलां पंचायत में 91,27 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि मनलोग कलां पंचायत में सबसे कम 58,92 फीसदी मतदान रहा। कई पंचायतों में सुबह के समय मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।





प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके चलते मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मलौण पंचायत में 909 मतदाताओं में से 787 मतदाताओं ने मतदान किया। धर्माणा पंचायत में 1322 में से 1115 मतदाताओं ने वोट डाले । मटुली पंचायत में 1009 मतदाताओं में से 898 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मनलोग कलां पंचायत में 830 में से 489 मतदाताओं ने मतदान किया। पोले दा खाला पंचायत में 1166 में से 999 मतदाताओं ने मतदान किया। जुखाड़ी पंचायत में 1161 में से 990 मतदाताओं ने वोट डाले। सरोर पंचायत में 1216 में से 1079 मतदाताओं ने मतदान किया। चढ़ोग पंचायत में 1125 में से 980 मतदाताओं ने वोट डाले। रिया पंचायत में 690 मतदाताओं में से 614 मतदाताओं ने मतदान किया। कोटला कलां पंचायत में 813 में से 742 मतदाताओं ने मतदान किया तथा यहां सबसे अधिक 91.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सौर पंचायत में 1569 में से 1320 मतदाताओं ने मतदान किया। दिग्गल पंचायत में 1592 में से 1260 मतदाताओं ने

मतदान किया।


करसोली पंचायत में 1561 में से 1346 मतदाताओं ने मतदान किया। कश्मीरपुर पंचायत में 1596 में से 1417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बघेरी पंचायत में 1649 में से 1430 मतदाताओं ने मतदान किया। बारियां पंचायत में 2097 में से 1851 मतदाताओं ने वोट डाले। गागुवाल पंचायत में 1270 में से 1086 मतदाताओं ने मतदान किया। रामशहर पंचायत में 2224 में से 1846 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बगलेहड़ पंचायत में 2473 में से 2148 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि मंझोली पंचायत में 2723 में से 2297 मतदाताओं ने वोट डाले। लेही पंचायत में 1503 में से 1240 मतदाताओं ने मतदान किया। कुण्डलू पंचायत में 1777 में से 1534 मतदाताओं ने वोट डाले। बरुणा पंचायत में 1884 में से 1615 मतदाताओं ने मतदान



किया। बवासनी पंचायत में 2006 में से 1455 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। किरपालपुर पंचायत में 3454 में से 2796 मतदाताओं ने वोट डाले तथा 80.95 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं रडिय़ाली पंचायत में 3680 मतदाताओं में से 2966 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और यहां 80.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

नालागढ़ ब्लॉक की 26 पंचायतों में 83.84 फीसदी वोटिंग नालागढ़ ब्लॉक की 26 पंचायतों में 83.84 फीसदी वोटिंग Reviewed by SBR on May 27, 2026 Rating: 5

ओबीसी परिवार ही नहीं, तो महिला प्रधान किसे बनाएं, नालागढ़ की बवासनी पंचायत में प्रधान पद का चुनाव अटका

May 25, 2026



 जिला सोलन की नालागढ़ उपमंडल की बवासनी पंचायत में इस बार पंचायती राज चुनाव के बावजूद प्रधान पद के लिए मतदान नहीं हो पाएगा। पंचायत में ओबीसी वर्ग का कोई परिवार निवास नहीं करता, जबकि प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में इस श्रेणी से कोई भी पात्र उम्मीदवार सामने नहीं आया और पंचायत में प्रधान पद का चुनाव फिलहाल टल गया है। अब इस पद के लिए छह माह बाद दोबारा चुनाव प्रक्रिया करवाई जाएगी। इस पूरे मामले ने पंचायतों में आरक्षण रोस्टर तय करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जिस पंचायत में वर्तमान में ओबीसी वर्ग का एक भी परिवार नहीं है, वहां प्रधान पद उसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया।





पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने इसे प्रशासनिक चूक बताते हुए कहा कि पहले भी बवासनी पंचायत में इसी तरह की स्थिति बनी थी, लेकिन उसके बावजूद सुधार नहीं किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कहा कि बवासनी पंचायत में ओबीसी परिवार न होने के कारण प्रधान पद का चुनाव अभी संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद आरक्षण श्रेणी में बदलाव करने से आसपास की पंचायतों का पूरा आरक्षण रोस्टर प्रभावित हो सकता था, इसलिए मौजूदा चरण में परिवर्तन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि अब इस पद के लिए छह माह बाद चुनाव करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार बवासनी पंचायत की कुल आबादी 3,234 है। वर्ष 2020 में यहां प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, जबकि वर्ष 2015 में यह सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रही थी। इस बार आरक्षण रोस्टर में इसे ओबीसी महिला श्रेणी में डाल दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।


30 साल पुराने आंकड़ों पर फंस गया पंचायत इलेक्शन


बवासनी पंचायत में प्रधान पद के आरक्षण को लेकर विवाद की मुख्य वजह वर्ष 1995 की ओबीसी आयोग रिपोर्टहै। रिपोर्ट में पंचायत में 1235 ओबीसी आबादी दर्ज थी, जबकि वर्तमान में पंचायत में ओबीसी वर्ग का कोई परिवार नहीं रहता। पुराने आंकड़ों के आधार पर आरक्षण लागू होने से प्रधान पद के लिए कोई पात्र उम्मीदवार ही नहीं मिला और अब पंचायत में प्रधान पद का चुनाव टल गया है।

ओबीसी परिवार ही नहीं, तो महिला प्रधान किसे बनाएं, नालागढ़ की बवासनी पंचायत में प्रधान पद का चुनाव अटका ओबीसी परिवार ही नहीं, तो महिला प्रधान किसे बनाएं, नालागढ़ की बवासनी पंचायत में प्रधान पद का चुनाव अटका Reviewed by SBR on May 25, 2026 Rating: 5

RBI ने खरीदा 180 किलो सोना, बैंक एक साल में खरीद चुका है 940KG गोल्ड

May 25, 2026



 मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 180 किलोग्राम सोना खरीदा, जिसका बाजार में वर्तमान मूल्य लगभग 261 करोड़ रुपए है। केंद्रीय बैंक के मई 2026 के बुलेटिन में बताया गया है कि उसके पास 24 अप्रैल को 880.52 टन सोना था, जो एक महीने पहले जारी रिपोर्ट के 880.34 टन से 180 किग्रा अधिक है। यह बढ़ोतरी तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में दर्ज की गई थी।




देश में इस समय सोना 1.45 लाख रुपए प्रति दस ग्राम या 1.45 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम के करीब है। इस प्रकार रिजर्व बैंक द्वारा खरीदे गए 180 किलोग्राम सोने की कीमत तकरीबन 261 करोड़ रुपए होती है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति के बाद स्वर्ण भंडार दूसरा सबसे बड़ा घटक है। मौजूदा समय में दुनिया भर में जारी व्यापार और भू-राजनैतिक अनिश्चितताओं के बीच रिजर्व बैंक एक साल में 940 किलोग्राम सोना खरीद चुका है। पिछले साल दो मई को केंद्रीय बैंक के पास 879.58 टन सोना था।



उल्लेखनीय है कि कई देशों के केंद्रीय बैंक पिछले कुछ समय से सोने की खरीद कर रहे हैं। इससे सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु की कीमतों में उछाल आया है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल अप्रैल की शुरुआत में सोने के दाम में तेजी रही। बाद में हालांकि डॉलर में निवेशकों की रुचि बढ़ने से सोने में थोड़ी नरमी देखी गई थी।

RBI ने खरीदा 180 किलो सोना, बैंक एक साल में खरीद चुका है 940KG गोल्ड RBI ने खरीदा 180 किलो सोना, बैंक एक साल में खरीद चुका है 940KG गोल्ड Reviewed by SBR on May 25, 2026 Rating: 5

पहाड़ों की रानी सैलानियों से पैक, पुलिस प्रशासन अलर्ट, शिमला में तीन दिन में 70 हजार गाडिय़ों की आवाजाही

May 25, 2026

 


पर्यटन सीजन के दौरान शिमला में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या को देखते हुए जिला शिमला पुलिस ने यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक प्रबंधन उपाय लागू किए हैं। आम नागरिकों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने तथा नए यातायात प्रबंधन उपायों को लागू किया गया है। बढ़ते यातायात दबाव के बीच आम नागरिकों एवं पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बेहतर निगरानी व्यवस्था तथा नवीन यातायात प्रबंधन उपाय अपनाए गए हैं।


गाडिय़ों की बाढ़


पिछले तीन दिनों के दौरान सोलन से शिमला की ओर तथा शिमला से सोलन की ओर 70000 से ज्यादा वाहनों के आवागमन को सुचारू रूप से सफल बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 25000 से ज्यादा अन्य राज्यों के वाहन भी शिमला क्षेत्र में आवागमन करते हुए दर्ज किए गए।


अतिरिक्त पुलिस तैनात


एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि यातायात प्रबंधन को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। इसी प्रकार ट्रैफिक राइडर्स की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि विभिन्न स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया एवं यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक वॉलंटियर्स भी इस अभियान से जुड़े हैं तथा आगे और स्वयंसेवकों को भी इस पहल से जोडऩेे की प्रक्रिया जारी है।


पांच सेक्टर में बांटा शहर


शिमला शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनकी निगरानी पांच एनजीओ-1 अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में यातायात की स्थिति पर बेहतर नियंत्रण एवं त्वरित निर्णय सुनिश्चित हो रहे हैं। ऊपरी शिमला की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को शोघी से मेहली बाइपास मार्ग के माध्यम से सुगमता से भेजा जा रहा है, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव को कम करने में सहायता मिल रही है। इसके अतिरिक्त जिला शिमला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से भी यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पहाड़ों की रानी सैलानियों से पैक, पुलिस प्रशासन अलर्ट, शिमला में तीन दिन में 70 हजार गाडिय़ों की आवाजाही पहाड़ों की रानी सैलानियों से पैक, पुलिस प्रशासन अलर्ट, शिमला में तीन दिन में 70 हजार गाडिय़ों की आवाजाही Reviewed by SBR on May 25, 2026 Rating: 5

ऊना का तापमान 41 डिग्री पार, प्रदेश में कल से दो दिन साफ रहेगा मौसम, इस दिन बारिश के आसा

May 25, 2026

 



देश के मैदान इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के ऊना जिला में रिववार को जहां फिर से अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री से पार पहुंच गया, वहीं शिमला सहित ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय इलाकों में रविवार को मौसम खराब बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा 23 एमएम बारिश सुनिभज्जी में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जोत में 11 , जोगिंद्रनगर में आठ, फागू में तीन, कोकसर में 1.4 और पंडोह में एक एमएम बारिश हुई। सुंदरनगर में 43 किलोमीटर प्रति घंटा और सिओबाग में 52 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।


न्यूनतम तापमान


रविवार सुबह राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में 4.1, केलांग 5.3, ताबो 5.3, कल्पा 7.4, भुंतर 12.8, सराहन 13.5, सोलन 15.0, पालमपुर 16.5, सुंदरनगर 16.6, मंडी 17.4, शिमला 18.0, कांगड़ा 19.4, नेरी 19.8, धर्मशाला 20.6 डिग्री सेल्सियस


नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बरसेंगे बादल


28 मई से मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से 28 मई से प्रदेश में फिर से बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 28, 29 और 30 मई को कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 29 मई को कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।



ऊना का तापमान 41 डिग्री पार, प्रदेश में कल से दो दिन साफ रहेगा मौसम, इस दिन बारिश के आसा ऊना का तापमान 41 डिग्री पार, प्रदेश में कल से दो दिन साफ रहेगा मौसम, इस दिन बारिश के आसा Reviewed by SBR on May 25, 2026 Rating: 5

IMD issues red colour warning for Heat Wave to Severe Heat Wave conditions in some parts of India today

May 24, 2026


 The India Meteorological Department has issued red colour warning for Heat Wave to Severe Heat Wave conditions for East Uttar Pradesh, East Madhya Pradesh, and Vidarbha today.


The weather agency also forecast heat wave conditions in isolated pockets over Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Vidarbha, Punjab, Haryana, Chandigarh and Delhi during the next 5 days.


The met department predicted that these places may experience severe heatwave conditions during the next three days.


The IMD said that conditions are favourable for further advance of southwest monsoon into some more parts of southwest and southeast Arabian Sea, Comorin Area, southwest, southeast and east central Bay of Bengal and remaining parts of Andaman Sea during the next 2-3 days.


The weather agency estimated heavy to very heavy rainfall at isolated places over Assam, Meghalaya, Sub Himalayan West Bengal and Sikkim today.


The IMD forecast heavy rainfall over Andaman and Nicobar Islands, Arunachal Pradesh, Kerala, Mahe, Lakshadweep, Nagaland, Manipur, Mizoram, Tripura, Tamil Nadu Puducherry and Karaikal during the day.

IMD issues red colour warning for Heat Wave to Severe Heat Wave conditions in some parts of India today IMD issues red colour warning for Heat Wave to Severe Heat Wave conditions in some parts of India today Reviewed by SBR on May 24, 2026 Rating: 5

Commerce and Industry Minister Piyush Goyal to visit Canada for CEPA trade talks

May 24, 2026

 


Commerce and Industry Minister Piyush Goyal will be on a three-day visit to Canada with a delegation of Indian business leaders from the 25th of May. Commerce and Industry Ministry informed that Mr Goyal will have bilateral engagements in Ottawa and Toronto to advance trade, investment, and CEPA negotiations.

 

The central focus of the visit is the advancement of India-Canada Comprehensive Economic Partnership Agreement, CEPA negotiations. The Terms of Reference were signed during Prime Minister Mark Carney’s visit to India in March this year. The first round of negotiations was conducted virtually in March, and the second round concluded on 8th May.

 

During this visit, a further round of negotiations will be conducted in Ottawa from 25th to 29th May. Both sides are working towards an early conclusion of a balanced and mutually beneficial CEPA by end of 2026, with a shared ambition to expand bilateral trade to 70 billion Canadian dollars by 2030. 

Commerce and Industry Minister Piyush Goyal to visit Canada for CEPA trade talks Commerce and Industry Minister Piyush Goyal to visit Canada for CEPA trade talks Reviewed by SBR on May 24, 2026 Rating: 5

CBSE to refund excess payments deducted during Class 12 answer book application process

May 24, 2026


 The Central Board of Secondary Education (CBSE) has issued an update regarding the Class 12th post-result process after technical issues on 21st and 22nd of this month led to incorrect fee deductions in some cases. In a statement, CBSE said that the issue occurred during applications for scanned copies of evaluated answer books. It added that in some instances, excess payment was deducted, while in others, lesser amounts were charged.


 


The CBSE noted that in all cases of excess payment, the exact excess amounts will be refunded to the same payment method which was used for payment. Similarly, in cases where lesser payment was deducted, candidates shall be informed separately regarding payment of the balance amount, if required. It further noted that scanned copies of the evaluated answer books shall be provided in all such cases, without candidates being required to submit fresh requests.

CBSE to refund excess payments deducted during Class 12 answer book application process CBSE to refund excess payments deducted during Class 12 answer book application process Reviewed by SBR on May 24, 2026 Rating: 5

मोदी सरकार को गिराने के लिए 'अराजकता' पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी : भाजपा

May 24, 2026

 


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में ''अराजकता पैदा कर'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। भाजपा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि गांधी की ''साजिश'' तब उजागर हो गई, जब उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में कथित तौर पर कहा कि मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी।


पात्रा ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाया है। उन्होंने कल एक बैठक में कहा कि मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी। राहुल गांधी दंगे भड़काकर और अराजकता के जरिये (मोदी) सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।'' भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणी से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि वह भारत में लोकतंत्र को खत्म करने के इरादे से जॉर्ज सोरोस जैसे अपने ''आकाओं'' और उनकी विदेश यात्राओं के लिए धन उपलब्ध कराने वाली विदेशी कंपनियों के इशारे पर ''विदेशी एजेंडा'' आगे बढ़ा रहे हैं।


उन्होंने कहा, ''देश की जनता समझदार है। भारत के लोगों में आध्यात्मिक चेतना है। क्या आप भारत के लोगों को भड़काकर दंगे करवा पाएंगे? नहीं, राहुल जी। आपने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में देखा कि क्या हुआ।'' पात्रा ने कहा, ''भारत में संविधान का शासन है और यहां लोकतंत्र की जीत होती है। यह भारत के 140 करोड़ लोगों की सरकार है। सोरोस समेत आपके विदेशी आका इस देश का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।'' उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ''प्रगति'' कर रहा है। भाजपा नेता ने कहा, ''इस सरकार को जब तक जनता का आशीर्वाद प्राप्त है, यह देश की सेवा करती रहेगी।''

मोदी सरकार को गिराने के लिए 'अराजकता' पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी : भाजपा मोदी सरकार को गिराने के लिए 'अराजकता' पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी : भाजपा Reviewed by SBR on May 24, 2026 Rating: 5

Solan: अर्की गौसदन को स्थानीय लोगों ने भेंट की 30 गाड़ियां घास

May 24, 2026

 


गौसदन अर्की के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सहयोग का सराहनीय उदाहरण पेश किया गया। नेर मांझू तथा बीयूली गांव से 30 गाड़ियां घास लाकर गौसदन को भेंट की गई। इस कार्य में क्षेत्र के कई लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। घास उपलब्ध करवाने में कौशल्या शर्मा ग्राम कौली (मांझू), पवन शर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष अर्की (भूमती), गिरधारी लाल शर्मा वार्ड नंबर-6 अर्की, कमल चौहान वार्ड नंबर-3, विजय गुप्ता वार्ड नंबर-5, ईश्वर चंद गुप्ता वार्ड नंबर-5, संजू सोनी वार्ड नंबर-7 तथा रोशन लाल वर्मा ग्वालिन परिवार अर्की वार्ड नंबर-3 का विशेष योगदान रहा। 


सहयोगकर्ताओं ने कहा कि यदि आगे भी घास उपलब्ध होती रही तो वे इसी प्रकार गौसदन के लिए सहयोग करते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे गौसेवा की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

Solan: अर्की गौसदन को स्थानीय लोगों ने भेंट की 30 गाड़ियां घास Solan: अर्की गौसदन को स्थानीय लोगों ने भेंट की 30 गाड़ियां घास Reviewed by SBR on May 24, 2026 Rating: 5

India dispatches first tranche of urgent medical aid to Africa amid Ebola emergency

May 24, 2026


 India has dispatched the first tranche of urgent medical supplies and protective kits to the Africa Centres for Disease Control and Prevention today.

 

 

In a post on X, External Affairs Minister Dr S Jaishankar said the supplies have been sent in response to the emerging Ebola public health emergency. He added that India remains committed to supporting Africa in responding to the crisis, in coordination with the African Union.

 

 

The assistance reflects India’s continued engagement with African nations in strengthening public health systems and responding to health emergencies. New Delhi has consistently extended support to partner countries during outbreaks and natural disasters as part of its global humanitarian outreach.

 

 

Ebola is a severe and often fatal viral disease, with outbreaks requiring urgent public health response and coordinated international support. 

India dispatches first tranche of urgent medical aid to Africa amid Ebola emergency India dispatches first tranche of urgent medical aid to Africa amid Ebola emergency Reviewed by SBR on May 24, 2026 Rating: 5
Powered by Blogger.