135वें इंडियन ऑयल डुरंड कप: स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने रैंगडाई FC को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह



 रांची। 135वें इंडियन ऑयल डुरंड कप के पहले क्वार्टर फाइनल में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवोदित फुटबॉल क्लब रैंगडाई को 5-1 से हरा दिया। मुकाबला रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया।

इस जीत के साथ स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, रैंगडाई FC का डुरंड कप में शानदार डेब्यू अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।

अब सेमीफाइनल में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली का सामना भारतीय सेना फुटबॉल टीम और ईस्ट बंगाल FC के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। यह सेमीफाइनल बुधवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Loading Photos & Videos...