लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में आज से स्व-गणना शुरू



लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में आज से स्व-गणना शुरू

श्रीनगर/लेह। जनगणना 2027 के लिए जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बर्फबारी वाले दुर्गम इलाकों में आज से स्व-गणना की विशेष सुविधा शुरू हो गई है। नागरिक 31 अगस्त तक डिजिटल माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करा सकेंगे।

इन क्षेत्रों में जनगणना का पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। अधिकारियों के अनुसार, सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों का संपर्क लंबे समय तक प्रभावित रहता है। इसी वजह से इन क्षेत्रों में जनगणना कार्यक्रम देश के अन्य हिस्सों की तुलना में पहले रखा गया है।

जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा के अनुसार, स्व-गणना के जरिए लोगों को 1 से 30 सितंबर तक होने वाली घर-घर जनसंख्या गणना से पहले अपनी जानकारी डिजिटल रूप से देने का अवसर मिलेगा।

इस बार जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी शामिल की गई है। प्रक्रिया में जनसांख्यिकीय विवरण, प्रजनन दर, व्यवसाय सहित करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे।

वहीं, जनगणना 2027 के दूसरे चरण की जनसंख्या गणना सितंबर में शुरू होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Loading Photos & Videos...