भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक का चौथा दौर आज, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर






भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक का चौथा दौर आज, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर  

सिंगापुर। भारत और सिंगापुर के बीच चौथी India-Singapore Ministerial Roundtable (ISMR) बैठक आज, 20 अगस्त को सिंगापुर में आयोजित हो रही है। बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हैं।

मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी, डिजिटलाइजेशन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, कौशल विकास और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी। इन चर्चाओं से भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

बैठक का उद्देश्य अब तक चल रही पहलों की प्रगति की समीक्षा करना और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशना है। इसके साथ ही चौथी India-Singapore Business Roundtable भी आयोजित होगी, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख कारोबारी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सिंगापुर पहुंचने के बाद अपने समकक्ष डॉ. विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर ने भारत के नए चांसरी परिसर की आधारशिला कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Loading Photos & Videos...