हिमाचल में आज मौसम के तेवर कड़े, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। 20 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।
मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। लगातार बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में यातायात और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हिमाचल में बारिश का दौर जारी रह सकता है। शिमला में भी आज बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
SBR News अपडेट: बारिश के दौरान पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने वाले लोग मौसम और स्थानीय प्रशासन के ताजा निर्देशों पर नजर रखें।
कोई टिप्पणी नहीं:
Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.