Breaking News

अवस्थी कालेज ऑफ लॉ के छात्रों ने देखी न्यायालय की कार्यवाही

 


कानून की पढ़ाई को व्यवहारिक अनुभव से जोडऩे के उद्देश्य से अवस्थी कालेज ऑफ लॉ के छात्रों ने नालागढ़ न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न अदालतों में चल रही कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियों को समझा। भ्रमण के दौरान छात्रों ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत सहित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालतों में चल रही सुनवाई का अवलोकन किया।


छात्रों ने विशेष रूप से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय ठाकुर की अदालत में चल रही कार्यवाही को देखा और न्यायिक प्रणाली के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नालागढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मुनिश दिदवाल ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए लोक अदालतों की भूमिका और महत्व के बारे में बताया।

अवस्थी कालेज ऑफ लॉ के छात्रों ने देखी न्यायालय की कार्यवाही अवस्थी कालेज ऑफ लॉ के छात्रों ने देखी न्यायालय की कार्यवाही Reviewed by SBR on March 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.