हमीरपुर के साथ लगते बडू सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है। पीलिया पिछले सात दिनों फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों व स्कूली छात्र चपेट में हंै। इसमें स्वाहल स्कूल के 13 छात्र भी पीलिया की चपेट में आ गए हैं, जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पास स्वाहल स्कूल के 13 बच्चे, जोकि तरोपका के तीन, रोपा के तीन, स्वाहल के दो, मौंही के दो, दोसडक़ा का एक, बासी पैलेस का एक और बरोहा का एक छात्र हैं। जबकि नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 में 10 लोग भी पीलिया से ग्रस्ति पाए गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से स्कूल में पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल ग्रस्त हैं। मेडिकल कालेज हमीरपुर में उपचार करवा रहे हैं और पीलिया फैलने के बारे में जलशक्ति विभाग को भी सूचित कर दिया गया था। जलशक्ति विभाग की टीम स्कूल कैंपस से पानी के सैंपल भरकर ले गई है।
संदीप डढवाल, मुख्याध्यापक, राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल
जलशक्ति विभाग को स्वाहल व इसके आस-पास के क्षेत्रों में पीलिया फैलने की जानकारी बुधवार सुबह मिली थी। इसके चलते विभाग की टीम ने पानी के सैंपल भर
लिए हैं।
ई. राजेश गर्ग, अधिशाषी अभियंता, जलशक्ति विभाग हमीरपुर
23 लोग चपेट में आए हैं। सरकारी अस्पताल में ईलाज चल रहा था, जिनमेंं से ज्यादातर ठीक हो चुके हैं। एक लडक़ी का ईलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बडू में बीते दिनों लिया गया पानी का सैंपल साफ नहीं था। जबकि दो जगहों से चार और सैंपल पानी के भरे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकि है।
डा. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर
Reviewed by SBR
on
March 12, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group