Breaking News

पहले दिन आईजीएमसी में तीन रोबोटिक सर्जरी


 इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल आईजीएमसी में आधुनिक तकनीक के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। अस्पताल में बुधवार को रोबोटिक सर्जरी तकनीक के जरिए तीन मरीजो के ऑपरेशन किए गए। इनमें गॉल ब्लैडर और हर्निया से संबंधित सर्जरी की गई। यह पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ सर्जन डॉ विवेक बिंदल की सुपरविजन में संपन्न की गई। रोबोटिक सर्जरी में बुधवार को सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत महाजन और सर्जन डॉ रशपाल भी ऑपरेशन टीम का हिस्सा रहे।


वहीं आज भी आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी से तीन सर्जरी की जानी है। जिसमें गाल ब्लैडर और हर्निया के मरीजों का उपचार किया जाएगा। ऑपरेशन करने के लिए एम्स दिल्ली की तर्ज पर 28 करोड़ की लागत से खरीदा गया पहला रोबोट आईजीएमसी में इंस्टॉल किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक से जटिल ऑपरेशनों को अधिक सटीकता और कम जोखिम के किया जा सकेगा। इससे मरीजों की रिकवरी तेजी से होगी और अस्पताल में रहने की अवधि भी घटेगी।

डाक्टर पुनीत महाजन और डाक्टर रशपाल करेंगे रोबोट से सर्जरी

आज रोबोटिक सर्जरी-सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर पुनीत महाजन, डाक्टर रशपाल और डाक्टर अरूण चौहान द्वारा सर्जरी की जाएगी। अन्य डॉक्टरों को भी इस तकनीक में प्रशिक्षित किया जाएगा। आज तीन मरीजों की सर्जरी की जाएगी, जिसमें दो गॉल बलेडर और एक हर्निया के मरीज का उपचार किया जाएगा। इससे मरीजों के समय और धन की बचत होगी।

पहले दिन आईजीएमसी में तीन रोबोटिक सर्जरी  पहले दिन आईजीएमसी में तीन रोबोटिक सर्जरी Reviewed by SBR on March 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.