रोहड़ू बाजार के लिए ट्रैफिक को कम करने के लिए चिडग़ांव सडक़ पर बाईपास गाडिय़ों और राहगीरो के लिए खतरा बनता जा रहा है राहगीरो को भी सडक़ को पार करने मे जोखिम उठाने पड़ रहे है। हर समय यहां पार खतरा बना रहता है। अवैज्ञानिक रूप से बने चौक में ंउस समय विजिबिल्टी कम हो गई है। जब से यहां पर दो मंजिला शौचालय नगर परिषद की ओर से बनाया गया है। पहले से कम चल रही सडक़ की विजिबिल्टी अब ओर कम हो गई है।
शौचालय को हटाना ही होगा समाधान
शौचालय को यहां से हटाया जाए तो यह चौक बड़ा भी होगा और विजिबिल्टी की समस्या भी काफ़ी हद तक खत्म होगी। तैयार हुए इस शौचालय को हटा कर थोड़ा नीचे की ओर भी बनाया जा सकता है। जिससे यहां आने जाने वाले लोगो को लाभ से भी वंचित नहीं होना पड़ेगा।
शायद बच जाती महिला की जान
इस सप्ताह इस चौक मे एक महिला जब सडक को पार कर रही थी तो एक पिकअप की चपेट मे आने से महिला की जान चली गई। यहां पर आए दिन गाडिय़ों मे टकराव भी हो रहे है। जिसका खामियाजा अब लोगो को भुगतना पड़ रहा है।
अपील के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
इस बारे मे मीडिया भाजपा प्रभारी सुमेश चौहान ने बताया कि इसके बनने कि प्रपोसल का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया था, लेकिन आग्राह करने के बाद भी इसे बना दिया गया है।
रोहड़ू बाईपास दे रहा मौत को दावत
Reviewed by SBR
on
March 15, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 15, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group