अर्की कालेज के सालाना समारोह में विधायक संजय अवस्थी ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का जीवन के प्रति दृष्टिकोण ही प्रगति एवं राष्ट्र की उन्नति का आधार है और शिक्षा इस दृष्टिकोण को परिष्कृत कर सही दिशा प्रदान करती है। संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षित समाज देश एवं प्रदेश की उन्नति का आधार है। शिक्षा, युवाओं में सही सोच विकसित कर उन्हें अपने लक्ष्य को निरंतर प्राप्त करने के लिए तैयार करती है। उन्होंने कहा कि सही समय पर प्राप्त सही लक्ष्य युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है और यही प्रेरणा स्थायी उन्नति का आधार बनती है। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि कालेज में दक्षता उन्नयन, कृत्रिम मेधा जैसे रोजगारपरक विषयों में पाठ्यक्रम आरंभ करने के लिए प्रस्ताव प्रेषित करें। विधायक ने कहा कि कालेज में उनके प्रयासों से इतिहास और अंग्रेज़ी विषय में पीजी कक्षाएं आरंभ हो गई हैं जबकि इस सत्र से हिंदी और राजनीति शास्त्र में भी पीजी कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।
उन्होंने इस असवर पर युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी इस अभिशाप से बचाएं। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए आशा जताई कि अन्य भी इन छात्रों के प्रदर्शन से प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने आयोजन समिति को 21000 रुपए देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वाषिर्क रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, राजेंद्र रावत, अनुज गुप्ता, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रोशन वर्मा, उपभोक्ता विपणन महासंघ सोलन के निदेशक सुरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर, अभिभावक-शिक्षक संघ की अध्यक्षा ममता शर्मा, उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व प्रधान कृपा राम, अन्य गणमान्य व्यक्ति, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डा. मुक्ता रस्तोगी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, छात्र, अध्यापक, अभिभावक एवं अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Reviewed by SBR
on
March 15, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group