डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में इंटरनेट की कमजोर सेवाएं सुदृढ़ व्यवस्था के दावों पर भारी पड़ गई हैं। इंटरनेट व सर्वर में आई दिक्कत से जब पर्ची नहीं बनेगी तो फिर इलाज कैसे समय पर मिलेगा। ऐसे ही हालात शनिवार को पैदा हुए जिसका खामियाजा मरीजों ने भुगता है। शनिवार को इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई जिस कारण मरीज पर्ची बनवाने और बिल कटवाने के लिए कई घंटों तक कतारों में लगे रहे। बीमारी के मर्ज पर समयबद्ध सेवाएं न मिलने का दर्द ज्यादा हावी नजर आया। जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में पैदा हो रहे इस तरह के विकट हालात निश्चित तौर पर चिंताजनक और मरीजों के लिए पीड़ादायक हैं। यहां पर यही कहावत चरितार्थ हो रही है कि नाम बड़े और दर्शन छोटे।
जिला का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान आए दिन ठप हो रहे सर्वर और कमजोर इंटरनेट सेवा की वजह से चर्चा का विषय बनता जा रहा है। सप्ताह में एक या दो दिन ऐसे जरूर होते हैं जिन दिनों सर्वर या इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित होती हैं और मरीज दिन भर परेशानी झेलते हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ठप रही। बेशक कर्मचारियों ने अपने मोबाइल का डाटा जोडक़र सुविधा देने का प्रयास किया लेकिन नाकाफी रहा। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक पर्ची काउंटर व कैश काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि दोपहर तक मरीजों की लाइनें पर्ची बनवाने या टेस्ट के बिल कटवाने के लिए लगी रहें।
मेडिकल कालेज की कमजोर इंटरनेट सेवा सुविधाओं पर भारी
Reviewed by SBR
on
March 15, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 15, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group