हिमाचल प्रदेश में गेहूं के एमएसपी को 60 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए प्रति किलोग्राम किया जाएगा। इसके अलावा मक्का के एमएसपी को 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रूपय प्रति किलोग्राम किया जाएगा। विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2026-27 के बजट भाषण इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी के जौ के एमएसपी को 60 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए प्रति किलोग्राम किया जाएगा। हल्दी के एमएसपी को 90 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रतिकिलो किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में पहली बार अदरक के लिए एमएसपी को 30 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से प्रदान करने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और आज भी राज्य की अधिकांश ग्रामीण आबादी की आजीविका का मुख्य आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते मौसम और बाहरी हाइब्रिड बीजों पर निर्भरता ने किसानों को केमिकल इनपुट्स की ओर धकेला है। इस परिप्रेक्ष्य में, राज्य सरकार बीज सम्प्रभुता सुनिश्चित करने हेतु बीज गांव की स्थापना करेगी, जिसमें 50 से 100 किसानों के समूह पारंपरिक बीजों का उत्पादन करेंगे। चुने हुए गांवों में सामुदायिक बीज बैंक बनाया जाएगा। क्लाइमेट रेजिलिएंट फसलें जैसे देशी मक्का, मसूर, लाल चावल, कोदा, अदरक, राजमा, माश आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीज उत्पादकों को 5000 रुपए पति बीघा की बीज उत्पादन सबसिडी दी जाएगी।
Reviewed by SBR
on
March 22, 2026
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group