प्रदर्शनों से तपा सोलन…भाजपा गरजी, ट्रक ऑपरेटर बरसे

 

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सोलन शहरी मंडल द्वारा सोलन-सुबाथू मार्ग की खस्ता हालत के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मार्ग प्रदेश का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो आठ जिलों को जोड़ता है और चार विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इसके बावजूद लंबे समय से सडक़ की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने ने कहा कि सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हो रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सडक़ पर बड़े गड्ढे, उखड़ी टायरिंग और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। भाजपा ने मांग की कि देवठी तक संपूर्ण नई टायरिंग की जाएए वैज्ञानिक एवं स्थायी ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाए, केवल पैचवर्क कर औपचारिकता न निभाई जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही शामती बाईपास और ओचघाट मार्ग की स्थिति भी तत्काल सुधारी जाए।भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि आचार संहिता लागू होने से पूर्व टायरिंग कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह आंदोलन सोलन की जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है, जो सडक़ के स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान तक जारी रहेगा।


सडक़ दुरुस्त करने के काम में जुटे विभागीय कर्मचारी


एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन-सुबाथू मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर सडक़ को दुरुस्त करने के कार्य में जुटी हुई थी। विभागीय कर्मचारियों ने मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और सतह को समतल करने का कार्य शुरू किया। मौके पर मशीनरी और मजदूर सक्रिय दिखाई दिए। इस दौरान आम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा कि विरोध-प्रदर्शन के बीच सडक़ सुधार कार्य भी साथ-साथ जारी रहा।


लोग बोले, अस्थायी मरम्मत नहीं स्थायी समाधान होना चाहिए


सोलन-सुबाथू मार्ग को लेकर आम जनता का कहना है कि सडक़ की खराब स्थिति से उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढों और टूटी सडक़ के कारण रोजाना जाम, वाहन खराब होने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। व्यापारियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कत होती है। लोगों ने कहा कि अब केवल अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि स्थायी समाधान होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुरू हुआ कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा होगा और भविष्य में सडक़ फिर खराब नहीं होगी।

प्रदर्शनों से तपा सोलन…भाजपा गरजी, ट्रक ऑपरेटर बरसे प्रदर्शनों से तपा सोलन…भाजपा गरजी, ट्रक ऑपरेटर बरसे Reviewed by SBR on February 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.