सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय सराज, लम्बाथाच में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्रों ने महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर मूक प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज करवाया और प्रशासन व सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि इस महाविद्यालय को प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा गोद लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज में कई बुनियादी समस्याएं लंबे समय से जस की तस बनी हुई हैं।
महाविद्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरा जाए विज्ञान भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुए भवन की जल्द मरम्मत करवाई जाए पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने स्पष्ट कहा कि वे बेहतर शैक्षणिक वातावरण चाहते हैं, केवल आश्वासन नहीं। उनका कहना है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छात्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वे मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कॉलेज की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। छात्रों का यह शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली प्रदर्शन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Reviewed by SBR
on
February 25, 2026
Rating:





No comments:
Welcome TO SBR Group