Facebook का 'लोन' पड़ा भारी, ठगों ने एक झटके में उड़ाए 24 हजार; भूलकर ना करें ये गलतियां

 


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के लुभावने विज्ञापनों के चक्कर में फंसकर पालमपुर के एक व्यक्ति को हजारों रुपए का चूना लग गया। जालसाजों ने कम ब्याज दर पर ऋण देने का झांसा देकर पीड़ित के खाते से 24 हजार रुपये की राशि उड़ा ली।


कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने का किया गया था दावा

पीड़ित ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें बहुत कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने का दावा किया गया था। विश्वास में आकर उसने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक किया और आवेदन प्रक्रिया शुरू की। शातिरों ने प्रक्रिया शुल्क के नाम पर उससे महज 500 रुपये मांगे। जैसे ही उसने यह छोटी सी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की, साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते का एक्सेस हासिल कर लिया और देखते ही देखते कई किस्तों में उसके खाते से 24 हजार रुपये गायब कर दिए।


पुलिस ने दी सतर्क रहने की सलाह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पीड़ित को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर विस्तृत शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित को अपने बैंक खाते की स्टेटमेंट के साथ संबंधित पुलिस थाना पहुंचने को कहा गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


साइबर सुरक्षा के लिए प्रशासन की अपील

एएसपी बीर बहादुर ने आम जनता से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई ऐप डाउनलोड करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले लोन या स्कीम के विज्ञापनों के झांसे में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें।

Facebook का 'लोन' पड़ा भारी, ठगों ने एक झटके में उड़ाए 24 हजार; भूलकर ना करें ये गलतियां Facebook का 'लोन' पड़ा भारी, ठगों ने एक झटके में उड़ाए 24 हजार; भूलकर ना करें ये गलतियां Reviewed by SBR on February 22, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.