कोटखाई के सैंज गुम्मा में मां केदार काली मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण बताते हुए आयोजन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की।
मां केदार काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी आस्था
Reviewed by SBR
on
February 23, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
February 23, 2026
Rating:
.jpg)




No comments:
Welcome TO SBR Group