ALERTS
Loading latest news...

रक्षाबंधन 2026: देश में ₹30,000 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद, ब्रह्मोस और विकसित भारत राखियों की डिमांड बढ़ी

 



नई दिल्ली। रक्षाबंधन 2026 को लेकर देशभर के बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ गया है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर कुल कारोबार ₹30,000 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।

केवल राखियों का कारोबार ही करीब ₹25,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें दिल्ली की हिस्सेदारी लगभग ₹4,000 करोड़ रहने का अनुमान है। उपहार, मिठाई, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राई फ्रूट्स और पूजा सामग्री को मिलाकर कुल व्यापार ₹30,000 करोड़ के पार जा सकता है।

इस बार स्वदेशी और थीम वाली राखियों की मांग खासतौर पर बढ़ी है। बाजार में चीनी राखियां लगभग गायब हो गई हैं और ‘मेड इन इंडिया’ राखियों का बोलबाला है। विकसित भारत राखी, ब्रह्मोस राखी, मोदी गारंटी राखी, नारी वंदन राखी, आत्मनिर्भर भारत राखी, वोकल फॉर लोकल राखी, लखपति दीदी राखी और राष्ट्र रक्षा सूत्र जैसी थीम वाली राखियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

CAIT के राष्ट्रीय महासचिव और चांदनी चौक सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली के चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, लाजपत नगर सहित देशभर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय कारीगरों और महिला उद्यमियों को भी इससे बड़ा बाजार मिल रहा है।

रक्षाबंधन 28 अगस्त को है और त्योहार से पहले बाजार पूरी तरह रौनक से भरे हुए हैं।


#RakshaBandhan2026 #RakhiBusiness #CAIT #SwadeshiRakhi #ViksitBharat #BrahMosRakhi #MadeInIndia #FestiveShopping #DelhiMarket #RakhiTrend