Paonta Sahib Murder: गले रेतकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस | Himachal News

 


पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। शव विश्वकर्मा चौक के पास सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला।

मृतक की पहचान शिलाई क्षेत्र के कोटी गांव निवासी 53 वर्षीय भाग सिंह के रूप में हुई है। भाग सिंह सब्जी-फल का व्यापार करते थे। सोमवार रात करीब ढाई बजे उनका शव पाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की पिकअप गाड़ी भी मिली, जिसमें फल-सब्जियां भरी हुई थीं। जेब में कुछ पैसे भी मिले, जिससे लूट का मकसद कम लगता है। घटना के बाद पांवटा साहिब में दहशत का माहौल है।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


#PaontaSahib #HimachalNews #MurderCase #Sirmaur #CCTVFootage #BhagSingh #CrimeNews #HimachalPolice #PaontaSahibMurder

कोई टिप्पणी नहीं:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Loading Photos & Videos...