ABVP ने सोलन कॉलेज में की तालाबंदी, फीस वृद्धि वापस लेने की मांग | Solan News


 सोलन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार सुबह सोलन कॉलेज में तालाबंदी कर दी। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर ताला लगा दिया और किसी भी विद्यार्थी को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया।

एबीवीपी ने मुख्य रूप से दो मांगें उठाईं – हाल ही में हिमाचल प्रदेश में की गई फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और छात्र संघ चुनावों को फिर से बहाल किया जाए।

करीब एक घंटे तक तालाबंदी जारी रही। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन के आश्वासन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गेट का ताला खोला, जिसके बाद विद्यार्थी परिसर में प्रवेश कर पाए।

यह प्रदर्शन छात्रों की फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर किया गया।


Hashtags: #ABVP #SolanCollege #FeeHike #StudentUnionElections #HimachalNews #SolanNews #ABVPProtest #CollegeLockdown #StudentProtest

कोई टिप्पणी नहीं:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Loading Photos & Videos...