HPU में अब डिजिटल होंगे छात्र पहचान पत्र, नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगी व्यवस्था

 



HPU में अब डिजिटल होंगे छात्र पहचान पत्र, नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगी व्यवस्था

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने विद्यार्थियों के पहचान पत्रों को डिजिटल करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्रों को पहचान पत्र केवल डिजिटल रूप में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

छात्र अपने HPU विद्यार्थी पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर डिजिटल पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल में पहचान पत्र के विकल्प पर जाकर कक्षा अनुक्रमांक अपडेट करना होगा। शोधार्थियों को नामांकन संख्या दर्ज करनी होगी। जानकारी सेव करने के बाद डिजिटल आई-कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

विभागों को भी दिए निर्देश

HPU के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों और संस्थान निदेशकों को विद्यार्थियों को डिजिटल आई-कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित परिपत्र को विभागों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी डिजिटल आई-कार्ड संबंधी परिपत्र 19 अगस्त 2026 को सूचीबद्ध किया गया है