पुणे में आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, डिजिटल सहयोग पर रहेगा फोकस
पुणे में आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, डिजिटल सहयोग पर रहेगा फोकस
पुणे: भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के तहत आज, 21 अगस्त को पुणे में 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। इसमें BRICS देशों के संचार मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी। उभरती तकनीकों, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, भविष्य के नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं।
बैठक का ICT ट्रैक “Innovate, Cooperate and Transform (ICT) for a Resilient Future” थीम पर केंद्रित है। भारत का उद्देश्य BRICS देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग और डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करना है, जिसका लाभ व्यापक ग्लोबल साउथ को भी मिल सके।