हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, 3 सितंबर तक 10कें बैठ
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, 3 सितंबर तक 10कें बैठ
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज, 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। सत्र 3 सितंबर तक चलेगा और इस दौरान कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर तीखी बहस और टकराव के आसार बने हुए हैं।
विधानसभा सचिवालय को सत्र के लिए बड़ी संख्या में सवाल और नोटिस प्राप्त हुए हैं। विधायकों की ओर से स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों में रिक्त पदों, सड़क और अन्य आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान समेत कई जनहित के मुद्दे उठाए जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष से तथ्यों के साथ सदन में बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जनहित के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो विपक्ष अपनी आवाज मजबूती से उठाएगा।