HPU PG Result: परीक्षा खत्म होने के 20 दिन में ही जारी हुआ पीजी रिजल्ट, एचपीयू ने रचा रिकॉर्ड

 



शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिनों के भीतर घोषित कर दिए हैं।

अलग-अलग विषयों के चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गए हैं। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा, “छात्रों का समय अत्यंत मूल्यवान है। 20 दिनों में परिणाम घोषित कर हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे छात्रों को आगे की पढ़ाई, नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कोई बाधा न आए।”

कुलपति ने यह भी बताया कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम लाल कौशल और उनकी टीम के कर्मचारियों तथा मूल्यांकन में लगे अधिकारियों के टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है।

इस तेज रिजल्ट घोषणा से छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर संबंधी योजनाएं समय पर बनाने में मदद मिलेगी।



#SBRNews #HPUResult #HPUShimla #PGResult #HimachalNews #EducationNews #Shimla #HimachalPradeshUniversity #ExamResult #StudentNews

कोई टिप्पणी नहीं:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Loading Photos & Videos...