शिमला: हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या से जुड़े आंकड़े सामाजिक चिंता बढ़ाने वाले हैं। वर्ष 2024 में प्रदेश में कुल 813 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए। इनमें 530 विवाहित, 269 अविवाहित और 8 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, कुल मामलों में 564 पुरुष और 249 महिलाएं शामिल थीं। विवाहित वर्ग में 355 पुरुष और 175 महिलाएं थीं, जबकि अविवाहित वर्ग में 200 पुरुष और 69 महिलाएं शामिल रहे। इस तरह कुल मामलों में करीब 65.7 प्रतिशत मामले विवाहित लोगों के थे।
हिमाचल में वर्ष 2023 में 818 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 813 रही। यानी एक साल में पांच मामलों की कमी दर्ज की गई। रिपोर्ट में पारिवारिक समस्याओं, बीमारी और वैवाहिक परिस्थितियों को प्रमुख सामाजिक कारणों में बताया गया है।
देशभर की बात करें तो 2024 में 1,70,746 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए। इनमें 1,25,449 पुरुष और 45,245 महिलाएं शामिल थीं। वैवाहिक स्थिति के अनुसार 1,15,180 मामले विवाहित लोगों से संबंधित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.