Shimla: राष्ट्रपति दौरे को लेकर की गई 1,000 जवानों की तैनाती

 

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हिमाचल प्रवास पर आ रही हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। डीआईजी साऊथ रेंज अंजुमआरा ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत शिमला शहर को 3 सैक्टरों में बांटा गया है और 1,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शिमला दौरे के दौरान अलग-अलग स्थानों का दौरा भी करेंगी। ऐसे में संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें बहुत जरूरी हो तभी मूवमैंट करें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर एस.एस.पी. गौरव सिंह भी उपस्थित रहे।

अंजुमआरा ने कहा कि जहां भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम निर्धारित है, वहां आल्टरनेट रूट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मूवमैंट के दौरान ही अस्थायी तौर पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शिमला पुलिस ने जनहित में एक सूचना जारी की है। पुलिस के अनुसार कारकेड रिहर्सल के दौरान कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन/अस्थायी रोक लग सकती है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि संबंधित रूट से बचें और वैकल्पिक मार्ग जैसे कार्ट रोड व बाईपास का उपयोग करें।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Shimla: राष्ट्रपति दौरे को लेकर की गई 1,000 जवानों की तैनाती Shimla: राष्ट्रपति दौरे को लेकर की गई 1,000 जवानों की तैनाती Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.