Breaking News- स्वास्थ्य मंत्री ने ममलीग में वितरित की 50 सिलाई मशीनें - 24LIVE KHABAR



स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा एवं जरूरतमदों की हितैषी सरकार है और इनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। डा. शांडिल मंगलवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के ममलीग में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जरूरतमंद महिलाओं को 50 सिलाई मशीनें वितरित की। डा. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी सिद्धांत को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस सरकार की ही देन है। प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में भी महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया है।

प्रदेश सरकार के इस निर्णय से महिला सशक्तिकरण को विशेष बल मिला है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए हिमकेयर योजना को और अधिक सशक्त बनाने के लिए इसमें अनेक गुणात्मक सुधार किए गए हैं। इससे योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों के क्लेम का भुगतान अस्पतालों द्वारा उपभोग्य सामग्रियों तथा वास्तविक उपचार लागत और निर्धारित पैकेज दरों में से, जो भी कम हो के आधार पर किया जाएगा। डा. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन्हें निपटाने की निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओपी शर्मा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओपी शर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी सायरी डा. अजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी के प्रधान नरेश कौंडल, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर व द्रौपदी राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।



Hindi News, Breaking News, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News- स्वास्थ्य मंत्री ने ममलीग में वितरित की 50 सिलाई मशीनें - 24LIVE KHABAR   Breaking News-  स्वास्थ्य मंत्री ने ममलीग में वितरित की 50 सिलाई मशीनें  - 24LIVE KHABAR Reviewed by SBR on April 23, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.