Breaking News - गांधी चौक हमीरपुर में महिला मोर्चा का प्रदर्शन i 24LIVE KHABAR




महिला विरोधी कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ गांधी चौक हमीरपुर में बुधवार को हमीरपुर महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। हाथों में कांग्रेस विरोधी बैनर लेकर पहुंची महिलाओं ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा, तो वहीं प्रदेश सरकार पर भी महिलाओं के साथ वायदा खिलाफी करने के आरोप लगाए। महिला मोर्चा जिला हमीरपुर शहरी इकाई अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल को संसद में पास करवाने के लिए विशेष सत्र बुलाया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने दोहरी मानसिकता दिखाते हुए इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती और केवल अपनी पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम करती है ।


उन्होंने कहा कि महिलाओं में इसको लेकर गहरा रोष है और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस विधायक को पास करवा कर महिलाओं को दिए अपना वायदा पूरा करेंगे। महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला हितैषी रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल लाकर महिलाओं को आगे बढऩे का मौका प्रदान करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं होने दिया । उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोक हित के मुद्दों का विरोध किया है चाहे वह नारी शक्ति वंदन बिल हो या धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे हो । उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी भी करार दिया। इस दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारियों में सुमन कपिल, सरोज पाठक, शालू मनकोटिया, ज्योति पटियाल, भोली शर्मा सहित दर्जनों महिलाएं प्रदर्शन के दौरान मौजूद रही।

Hindi News, Breaking News, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News - गांधी चौक हमीरपुर में महिला मोर्चा का प्रदर्शन i 24LIVE KHABAR Breaking News - गांधी चौक हमीरपुर में महिला मोर्चा का प्रदर्शन i 24LIVE KHABAR Reviewed by SBR on April 23, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.