डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में धौलाधार पीडियाट्रिक एंड एडोलेसेंट एंडोक्राइन केयर सोसाइटी डीपीएईसीएस द्वारा विश्व मोटापा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कायक्रम का उद्देश्य बच्चों में बढ़ते मोटापे और उससे जुड़ी हार्मोन संबंधी बीमारियों के बारे में मरीजों, अभिभावकों और आम जनता को जागरूक करना था।
इस सोसाइटी की स्थापना डा. अतुल गुप्ता पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ने की है। यह संस्था मोटापा, टाइप-1 मधुमेह ‘इंसुलिन-निर्भर मधुमेह’, टाइप-2 मधुमेह ‘इंसुलिन-प्रतिरोधी मधुमेह’, थायरॉइड, बच्चों की लंबाई से जुड़ी समस्याएं, जल्दी या देर से होने वाली किशोरावस्था और अन्य हार्मोनल बीमारियों से पीडि़त बच्चों और उनके परिवारों की सहायता करती है। कार्यक्रम में डा. मिलाप शर्मा, डा. सीमा शर्मा, डा. अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
टीएमसी ने धूमधाम से मनाया विश्व मोटापा दिवस
Reviewed by SBR
on
March 12, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 12, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group