थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर सामान्य डियूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क एवं एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं-10वीं) और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक किया जा सकता है। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए तथा आधार नंबर से लिंक होने चाहिए।
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक अप्रैल तक
Reviewed by SBR
on
March 12, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 12, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group