Breaking News

छात्रों ने जाना आईटी इंडस्ट्री का भविष्य

 


इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू के कम्प्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने हाल ही में मोहाली स्थित सीएस सॉफ्ट साल्यूशन प्राइवेट लिमिटिड का औद्योगिक दौरा किया। दौरे के दौरान कंपनी में विद्यार्थियों के लिए चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में एचआर मैनेजर अंशुमन ने विद्यार्थियों को कंपनी की प्रोफाइल, कार्यप्रणाली और आईटी उद्योग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रोजेक्ट मैनेजर दिवेश ने क्लाउड कम्प्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की।


जानकारी दी

वहीं तीसरे सत्र में सीनियर बिजनेस डिवेल्पमेंट मैनेजर रोहित सोनी ने आईटी सेक्टर की वर्तमान आवश्यकताओं और तकनीकी रुझानों के बारे में जानकारी दी। चौथे सत्र में कंपनी के सीईओ छोटू शर्मा ने विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में मार्गदर्शन देते हुए नई तकनीकों को सीखने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों ने जाना आईटी इंडस्ट्री का भविष्य छात्रों ने जाना आईटी इंडस्ट्री का भविष्य Reviewed by SBR on March 15, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.