Breaking News

महीनों बाद बरसी बारिश, किसानों-बागबानों के खिले चेहरे


 रामपुर उपमंडल तथा निरमंड क्षेत्र में रविवार शाम को हुई बारिश ने लंबे समय से पड़े सूखे जैसे हालात के बीच बड़ी राहत पहुंचाई है। कई महीनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसानों और बागबानों की चिंता बढ़ती जा रही थी, लेकिन शाम को हुई वर्षा से लोगों ने राहत की सांस ली है और सेब की अच्छी फसल की उम्मीद भी फिर से जाग उठी है। शीतकाल के दौरान अपेक्षित बारिश और बर्फबारी न होने के कारण क्षेत्र के खेतों और बागानों में नमी की भारी कमी हो गई थी। इससे किसानों और बागवानों को आगामी फसलों को लेकर चिंता सता रही थी।


रविवार शाम हुई बारिश से जमीन में नमी बढ़ेगी, जिससे सेब सहित अन्य फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। सेब उत्पादन इस क्षेत्र के लोगी का मुख्य आर्थिक स्तिथि निर्भर करती है। इसके अतिरिक्त बारिश का असर जंगलों में लगी आग पर भी देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से रामपुर और निरमंड क्षेत्र के कई जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ था। ताजा बारिश से कई स्थानों पर आग की तीव्रता कम हुई है और आग पर काबू पाने में मदद मिली है। इसके साथ ही जंगलों में रहने वाले वन्य प्राणियों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है।


समय पर बारिश होती रही तो अच्छी फसल की उम्मीद

सूखे और जंगलों में आग के कारण वन्य जीवों के लिए भी संकट की स्थिति बन रही थी, लेकिन मौसम में आए इस बदलाव से उन्हें भी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय बागबानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में समय-समय पर इसी प्रकार बारिश होती रही तो खेती-बाड़ी और बागबानी के लिए हालात और बेहतर हो सकते हैं। फिलहाल इस वर्षा से पूरे क्षेत्र में राहत और उम्मीद का माहौल बन गया है।

महीनों बाद बरसी बारिश, किसानों-बागबानों के खिले चेहरे महीनों बाद बरसी बारिश, किसानों-बागबानों के खिले चेहरे Reviewed by SBR on March 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.