Breaking News

सुंदरनगर में नवाजे निशानेबाज

 


रविवार को बीबीएमबी मैदान में आयोजित चौथी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्नल संजय वर्मा रिटायर्ड उपाध्यक्ष एचपीएए, रघुनाथ राणा महासचिव एचपीएए, भाजपा अध्यक्ष जितेंदर शर्मा, नरेश वर्मा महासचिव उपस्थित रहे। इस अवसर पर राकेश जम्वाल ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढऩे के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रतिभाशाली खिलाडय़िों की भूमि है और यहां के युवा खेलों में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं।


उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में 18 खेलो इंडिया केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 280 खिलाडिय़ों को पूर्व ओलंपियन खिलाडय़िों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के युवा खिलाडय़िों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। राकेश जमवाल ने कहा कि तीरंदाजी जैसे खेलों में हिमाचल के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाडय़िों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रतिभागी खिलाडय़िों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुंदरनगर में नवाजे निशानेबाज सुंदरनगर में नवाजे निशानेबाज Reviewed by SBR on March 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.