मिड डे मील वर्कर्ज यूनियन (सीटू से संबद्ध) हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी की बैठक रीता देवी की अध्यक्षता में किसान मजदूर भवन, चितकारा पार्क कैथू में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मिड डे मील कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिड डे मील कर्मियों की मांगों को लेकर 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी और प्रदेश सरकार के खिलाफ सचिवालय छोटा शिमला में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों मिड डे मील कर्मी भाग लेंगे। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार 12 महीने का वेतन लागू किया जाए। बैठक में नरेंद्र विरुद्ध, बालक राम, शांति, राजमिला, रीता, सपना, मीरा खान, रामदास, महेंद्र, मीरा ठाकुर, सुदेश, विनीत, बबीता, सरोज, बिमला, सुलोचना, सरीना, नरेश, भुवनेश्वरी, चम्पा और सुषमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम और महासचिव शांति देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की मिड डे मील कर्मी विरोधी नीतियों के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत करीब 21 हजार मिड डे मील कर्मियों की स्थिति बेहद दयनीय है। उन्हें मात्र पांच हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जो कई-कई महीनों तक नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि वेतन में राज्य और केंद्र की हिस्सेदारी भी समय पर जारी नहीं होती, जिसके कारण कर्मियों को कभी भी पूरा वेतन नहीं मिल पाता। यूनियन ने आरोप लगाया कि प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक के आदेशों के बावजूद मिड डे मील कर्मियों से किचन गार्डन का काम, झाडिय़ां काटना, सफाई, पानी की टंकियां साफ करना और अन्य कई अतिरिक्त काम करवाए जाते हैं, लेकिन इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं दिया जाता। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार 12 महीने का वेतन लागू किया जाए, वेतन हर महीने की पहली तारीख को दिया जाए और कर्मियों को वेतन स्लिप भी उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी और आशा कर्मियों की तर्ज पर साल में कम से कम 20 छुट्टियां, साल में दो वर्दी और महिला कर्मियों को रक्षाबंधन, करवाचौथ और भाई दूज पर वेतन सहित अवकाश दिया जाए।
Reviewed by SBR
on
March 09, 2026
Rating:
.jpg)
No comments:
Welcome TO SBR Group