शालाघाट, सोलन: शालाघाट चौक में बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का राशन से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे बनी तीन रेहड़ियां भी ट्रक की चपेट में आ गईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक राशन लेकर जा रहा था, तभी शालाघाट चौक के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में रेहड़ियों को नुकसान पहुंचा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#शालाघाट #Shalaghat #Solan #सोलन #हिमाचलप्रदेश #HimachalPradesh #TruckAccident #RoadAccident #RationTruck #HimachalNews #SolanNews #BreakingNews #SBRNews #SBRGroups

कोई टिप्पणी नहीं:
Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.