ALERTS
Loading latest news...

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के नामों की घोषणा की

 


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए घोषित किए हैं। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी सूची में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ कई केंद्रीय संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं।


चयनित शिक्षकों में केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय विद्यालय और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हैं। इसके अलावा जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है।


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित शिक्षकों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के जे. प्रकाश राव, आंध्र प्रदेश के राजेश कौलुरी, अरुणाचल प्रदेश के याकू तामे, असम के राजेश बोरदोलोई और दिल्ली की सुमन गोयल शामिल हैं।


वहीं, सूची में गोवा के महादेव हनमंत शिंदे, गुजरात के नितिन कुमार महेंद्रकुमार पाठक, हरियाणा के अनिल कौशिक, हिमाचल प्रदेश की मंजरी वी. महाजन और जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद अयाज रैना के नाम भी शामिल हैं।


इसके अलावा महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और लद्दाख समेत कई अन्य क्षेत्रों के शिक्षकों को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।


सरकार का यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के कार्य को सम्मानित करने और देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाता है।



#SBRNews #NationalTeachersAwards2026 #TeachersAward #NationalTeachersAward #EducationNews #IndiaNews #Teachers #EducationIndia #HimachalNews #HimachalPradesh #SchoolEducation #SBRNewsIndia