![]() |
| KPSC Paper Leak Case |
बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की वेटरनरी ऑफिसर भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में कर्नाटक और अहमदाबाद में कुल 21 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
ईडी के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की। तलाशी में शामिल जगहों में केपीएससी का मुख्यालय, निलंबित पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार का आवास, केपीएससी सदस्य शांता होसमनी से जुड़े परिसर, कथित बिचौलियों के ठिकाने, चयनित उम्मीदवारों के घर और परीक्षा पत्रों के डिजिटल मूल्यांकन वाली कंपनी एड्यूटेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय शामिल हैं।
ये तलाशियां बेंगलुरु, हासन, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, रायचूर, कारवार, कलबुर्गी, बेलगावी सहित कर्नाटक के कई जिलों और गुजरात के अहमदाबाद में की गईं।
मामले में आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने उम्मीदवारों से संपर्क कर चयन सुनिश्चित करने के नाम पर 70 से 80 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने बिचौलियों से हुई बातचीत के ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपे हैं। आरोपों में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक करने, ओएमआर शीट में हेराफेरी करने और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का भी जिक्र है।
यह कार्रवाई बेंगलुरु के विधान सौधा पुलिस स्टेशन में दर्ज चार एफआईआर के आधार पर हुई है, जिसमें वेटरनरी ऑफिसर भर्ती की अंतिम चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।
ईडी की जांच जारी है।
#KPSC #EDRaids #KarnatakaNews #PaperLeak #VeterinaryOfficerScam #Shivashankarappa #PMLA #BengaluruNews #JobScam #EDAction

कोई टिप्पणी नहीं:
Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.