ALERTS
Loading latest news...

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली मार्च, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप





नई दिल्ली, 24 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाने की बात कही गई है।

CJP का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं के आंदोलन के दौरान किए गए आश्वासनों पर सरकार ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। संगठन ने इसी को लेकर दोबारा सड़कों पर उतरने का फैसला किया है।

NEET पीड़ित परिवार करेंगे नेतृत्व

घोषणा के मुताबिक, 5 सितंबर के मार्च में NEET से जुड़े मृतक छात्रों के परिवारों और कथित पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों की भागीदारी रहेगी। CJP ने देशभर के युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की है।

क्यों फिर आंदोलन की तैयारी?

CJP का कहना है कि 25 जुलाई के बाद आंदोलन वापस लिया गया था, लेकिन सरकार की ओर से किए गए कथित आश्वासनों पर पर्याप्त प्रगति नहीं हुई। संगठन इसे युवाओं के साथ “विश्वासघात” बता रहा है।