ALERTS
Loading latest news...

हिमाचल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, शिमला में 4.0 और चंबा में 2.5 रही तीव्रता

 



हिमाचल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, शिमला में 4.0 और चंबा में 2.5 रही तीव्रता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कुछ घंटों के अंतराल में शिमला और चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शिमला में सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि इससे पहले सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर चंबा में 2.5 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

शिमला में 10 किलोमीटर गहराई पर था केंद्र

NCS के मुताबिक शिमला में आए भूकंप का केंद्र 31.387 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.787 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

चंबा में भी महसूस हुए हल्के झटके

शिमला से पहले चंबा में सुबह करीब 4:38 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई भी करीब 10 किलोमीटर बताई गई है। कम तीव्रता के इस भूकंप से भी किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली।

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है हिमाचल

हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और प्रदेश के कई हिस्से सीस्मिक जोन IV और V में हैं। ऐसे में कम तीव्रता के भूकंप के झटके यहां समय-समय पर महसूस किए जाते हैं।

SBR News अपडेट: शिमला और चंबा में आए दोनों भूकंपों के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से किसी नुकसान की सूचना नहीं दी गई है।

#HimachalEarthquake #ShimlaEarthquake #ChambaEarthquake #HimachalPradesh #EarthquakeNews #ShimlaNews #ChambaNews #SBRNews